{"_id":"5d88f01c8ebc3e014a689247","slug":"bank-employees-and-officials-strike-against-merger-of-banks-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों के विलय के खिलाफ कर्मचारियों और अधिकारियों की होने वाली हड़ताल स्थगित","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
बैंकों के विलय के खिलाफ कर्मचारियों और अधिकारियों की होने वाली हड़ताल स्थगित
Mon, 23 Sep 2019 09:49 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 23 Sep 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी बैंकों की विलय प्रक्रिया के खिलाफ बैंकिंग कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा होने वाली हड़ताल स्थगित हो गई है। बता दें कि कर्मचारियों और अधिकारियों ने 26 सितंबर से दो दिनों तक हड़ताल का एलान किया था।
विज्ञापन
बता दें कि इस हड़ताल में ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशंस, इंडियन नेशनल बैंक ऑफिसर्स कांग्रेस और नेशनल ऑर्गेनाइेशन बैंक ऑफिसर्स शामिल थे।
विज्ञापन
ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन के अधिकारियों समेत अन्य बैंक कर्मचारियों के संगठन के प्रतिनिधियों ने सोमवा को वित्त सचिव से मुलाकात की। इस बैठक में बैंकों के विलय की प्रक्रिया, वेतन संशोधन समेत कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
वित्त सचिव ने उनकी मांगों को गंभीरता से लिया और एक कमेटी बनाने का आश्वसन दिया जो सभी महत्वपूर्ण मसलों पर विचार करेगी। प्रतिनिधियों ने कहा कि वित्त सचिव ने पूर्वनिर्धारित बैंक हड़ताल को स्थगित करने की अपील की।
हड़ताल की वजह से लोगों को चार दिन तक परेशानी का सामना करना पड़ता। दो दिन बैंक कर्मचारियों-अधिकारियों की हड़ताल और दो दिन शनिवार और रविवार के अवकाश की वजह से बैंक चार दिन बंद रहते। बैंकों की विलय प्रक्रिया के खिलाफ ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन ने कहा था कि हम सरकार के विलय के कदमों का विरोध करते हैं।