फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banijay Group buys out Endemol Shine India Deepak Dhar Appointed as Founder & Group CEO

Banijay Group: बानीजे ग्रुप ने खरीदा 'एंडेमॉल शाइन इंडिया', दीपक धर को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

Mon, 17 Jul 2023 06:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 17 Jul 2023 06:58 PM IST
सार

पिछले कुछ वर्षों में बनिजय एशिया ने द नाइट मैनेजर, कॉल माई एजेंट बॉलीवुड, होस्टेजेज और फॉल जैसी स्क्रिप्ट का रुपांतरण किया है। वहीं, दहन, मत्स्य कांड, अनदेखी, त्रिभंगा जैसे कई अन्य ओरिजनल कंटेंट भी बनाए हैं।

विज्ञापन
Banijay Group buys out Endemol Shine India Deepak Dhar Appointed as Founder & Group CEO
दीपक धर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

वैश्विक मीडिया और मनोरंजन पावरहाउस के रूप में पहचाने जाने वाले बानीजे ग्रुप ने आज (17 जुलाई) एंडेमोल शाइन इंडिया की खरीद प्रक्रिया पूरी होने की घोषणा कर दी। बानीजे एशिया और एंडेमोल शाइन इंडिया अब दीपक धर के नेतृत्व में काम करेंगे, जिन्हें संस्थापक और ग्रुप सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों में बानीजे एशिया ने द नाइट मैनेजर, कॉल माई एजेंट बॉलीवुड, होस्टेजेज और फॉल जैसी स्क्रिप्ट का रुपांतरण किया है। वहीं, दहन, मत्स्य कांड, अनदेखी, त्रिभंगा जैसे कई अन्य ओरिजनल कंटेंट भी बनाए हैं। कंटेंट स्टूडियो के आगामी शो में द गुड वाइफ, मॉन्क, हाउस एंड सूट के भारतीय रूपांतरण शामिल हैं। नॉन-स्क्रिप्टेड फ्रंट की बात करें तो बनिजय के अंतर्गत द कपिल शर्मा शो, एमटीवी रोडीज, द वॉइस, द बिग पिक्चर, इनटू द वाइल्ड विद बियर ग्रिल्स, केस तो बनता है जैसे शोज बन रहे हैं। इसके अलावा कंटेंट स्टूडियो के आगामी शो में सर्वाइवर और टेम्पटेशन आइलैंड शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक धर ने कही यह बात

बता दें कि साल 2005 के बाद से एंडेमोल शाइन इंडिया ने बिग बॉस फियर फैक्टर, मास्टरशेफ और डील या नो डील के भारतीय रूपांतरण के रूप में बतौर प्रोड्यूसर एक अलग पहचान कायम की है। इस बारे में बात करते हुए दीपक धर ने कहा, “एशिया में बनिजय का पुनर्गठन हमारा अब तक का सबसे बड़ा और साहसिक कदम है। यह भारत और एशिया में आगे विकास को बढ़ावा देने की हमारी महत्वाकांक्षा के अनुरूप है। दोनों ब्रांडों की रचनात्मक क्षमता और संभावनाओं का लाभ उठाते हुए अब हम अपने भारतीय और एशियाई प्लेटफार्म्स पर दुनिया भर से सबसे विविध और सम्मोहक क्रॉस-शैली कंटेंट की पेशकश करने के लिए स्वतंत्र रचनात्मक पोर्टफोलियो को रणनीतिक रूप से आगे बढ़ाएंगे।

विज्ञापन

संभालेंगे यह जिम्मेदारी

2005 से 2018 के बीच एंडेमोल के भारत परिचालन का नेतृत्व करने के बाद धर अब दोनों कंपनियों की प्रतिष्ठा बनाने के अलावा समूह के कंटेंट रणनीतियों, साझेदारी, नए व्यवसाय और गठबंधन का नेतृत्व करने पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। धर ने आगे कहा, “मैं भाग्यशाली रहा हूं कि भारत में शुरुआत से ही दोनों व्यवसायों के विकास में शामिल रहा हूं। अब पूरे क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने के लिए दोनों का प्रबंधन करना थोड़ा अलग एहसास है। मैं एंडेमोल शाइन इंडिया और बानीजे एशिया में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं ताकि लोगों के मनोरंजन के लिए अच्छे कंटेंट बनाना जारी रख सकूं।''
Oppenheimer Ticket: फैंस पर चढ़ा 'ओपनहाइमर' का खुमार, मुंबई में टिकट का दाम सुन आ जाएगा पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed