फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Aviation, transport sector affected due to Corona virus, fuel demand decreased by 11 percent

कोरोना वायरस का प्रभावः परिवहन क्षेत्र प्रभावित, ईंधन की मांग भी 11 प्रतिशत घटी

Thu, 19 Mar 2020 11:08 PM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 19 Mar 2020 11:08 PM IST
सार

  • मार्च के पहले दो सप्ताह में ईंधन की मांग 10-11 प्रतिशत घटी है
  • मार्च 2019 में देश में 195 लाख टन पेट्रोलियम उत्पादों की खपत हुई थी

विज्ञापन
Aviation, transport sector affected due to Corona virus, fuel demand decreased by 11 percent
इंडियन एयरलाइंस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना वायरस महामारी के चलते विमानन कंपनियों की उड़ानें रद्द होने और औद्योगिक गतिविधियों में कमी से मार्च के पहले दो सप्ताह में ईंधन की मांग 10-11 प्रतिशत घटी है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्प (आईओसी) ने एक बयान में कहा कि पेट्रोलियम उद्योग सभी पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री पर कोरोना वायरस के प्रभाव को देख रहा है।

विज्ञापन


मार्च 2020 के पहले पखवाड़े में तरल ईंधनों की कुल मांग में 10-11 प्रतिशत की कमी आई है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2019 में देश में 195 लाख टन पेट्रोलियम उत्पादों की खपत हुई थी। यदि दोनों पखवाड़ों में उपभोग बराबर बराबर मान लिया जाए तो मार्च 2019 के पहले पखवाड़े में करीब 100 लाख टन ईंधन की खपत हुई होगी।
विज्ञापन


यात्राओं को लेकर प्रतिबंध और परामर्श के साथ ही औद्योगिक गतिविधियों में मंदी के चलते मांग में यह कमी आई है। इस दौरान डीजल की बिक्री में 13 प्रतिशत से अधिक की गिरावट हुई है, जेट ईंधन की बिक्री में 10 प्रतिशत से अधिक की कमी आई। पेट्रोल की बिक्री में दो फीसदी से अधिक की गिरावट देखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईओसी ने कहा कि आवाजाही और यात्रा में रोक था इस आशय के परामर्श के चलते विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की बिक्री में 10 फीसदी की गिरावट आई है। बंकर ईंधन की बिक्री में भी लगभग 10 प्रतिशत की कमी आई है। 

इस बीच क्रिसिल ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी ने मांग को और कमजोर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed