फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   amusement park will be built on the theme of Ramayana in Ayodhya and Mahabharata in Noida

Ram Mandir: अयोध्या में रामायण, नोएडा में महाभारत की थीम पर बनेगा मनोरंजन पार्क, बदल रही पार्कों की थीम

Sat, 20 Jan 2024 03:55 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:55 PM IST
विज्ञापन
सार
अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के साथ ही पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि होने का अनुमान है। इसमें घरेलू से लेकर अंतरराष्ट्रीय पर्यटक भी शामिल होंगे। इसे देखते हुए अयोध्या के परिसर के आसपास रामायण की थीम पर रामायण पार्क-एम्यूजमेंट जोन विकसित किया जाएगा...
loader
amusement park will be built on the theme of Ramayana in Ayodhya and Mahabharata in Noida
इंडियन एसोसिएशन ऑफ एम्यूजमेंट पार्क्स एंड इंडस्ट्रीज (IAAPI) के चेयरमैन श्रीकांत गोयनका - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सप्ताहांत में अपने परिवार के साथ मनोरंजन पार्कों में जाकर समय बिताना लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। यहां बच्चों को झूले और अन्य खेलों का आनंद मिल जाता है, तो बड़ों को खुले में बैठने और बातचीत करने और खाने-पीने का मजा मिलता है। मनोरंजन पार्कों में लोगों की इसी पसंद को ध्यान में रखकर सुविधाएं विकसित की जाती हैं। लेकिन देश में अब आध्यात्म की थीम पर पार्क-गेम जोन विकसित करने की सोच बढ़ रही है। लोगों की इसी पसंद को ध्यान में रखते हुए नोएडा में महाभारत थीम पर मनोरंजन पार्क विकसित किया जा रहा है, तो जल्द ही अयोध्या के आसपास रामायण की थीम पर पार्क विकसित करने की योजना है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके पहले ही नोएडा में वेद वन पार्क का उद्घाटन कर चुके हैं, जो लोगों के बीच खूब लोकप्रिय हो रहा है। 

इंडियन एसोसिएशन ऑफ एम्यूजमेंट पार्क्स एंड इंडस्ट्रीज (IAAPI) के चेयरमैन श्रीकांत गोयनका ने अमर उजाला से कहा कि 2014 के बाद से ही केंद्र सरकार लगातार आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है। वाराणसी में काशी विश्वनाथ, उज्जैन में महाकाल मंदिर के विकास और अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से पूरे देश में लोगों का आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति रुझान बढ़ा है। धार्मिक पर्यटन भी लगातार नई ऊंचाई को प्राप्त कर रहा है।  

इसी क्रम में लोग अब अपने परिवार के साथ ऐसे पार्क या एम्यूजमेंट जोन में जाना पसंद कर रहे हैं, जहां उन्हें आध्यात्मिक अनुभूति के साथ मनोरंजन भी मिले। इससे बच्चों को अपनी संस्कृति की जानकारी मिलती है और उनका मनोरंजन भी हो जाता है। साथ ही वयस्कों को भी ध्यान लगाने की विधियों के बारे में जानने को मिलता है। यही कारण है कि अब उन्हें लगातार ऐसे थीम आधारित पार्क या एम्यूजमेंट जोन बनाने के ऑर्डर लगातार मिल रहे हैं।

महाभारत जोन में बच्चों के लिए यह होगा खास

श्रीकांत गोयनका ने कहा कि नोएडा की एक बेहद हॉट लोकेशन पर महाभारत की थीम पर आधारित पार्क-एम्यूजमेंट जोन विकसित किया जा रहा है। यहां आकर बच्चों को ऐसे जोन में खेलने का अनुभव मिलेगा, जहां भगवान कृष्ण वर्चुअल तरीके से गीता का ज्ञान देते दिखाई पड़ेंगे। साइंस पार्क की थीम पर बच्चों को एक ऐसे विशेष जोन में खेलने का अनुभव मिलेगा, जिसमें वे प्राचीन योद्धाओं की तरह स्वयं एक खिलाड़ी बनकर प्राचीन युद्ध शैली में लड़ाई करने का वर्चुअल अनुभव ले सकेंगे। पूरा परिसर महाभारत कालीन थीम पर आधारित है। ये बेहद आकर्षक होगा। अगले दो साल के अंदर यह एम्यूजमेंट जोन विकसित कर दिया जाएगा।  

अयोध्या में रामायण की थीम पर होगा पार्क

अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के साथ ही पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि होने का अनुमान है। इसमें घरेलू से लेकर अंतरराष्ट्रीय पर्यटक भी शामिल होंगे। इसे देखते हुए अयोध्या के परिसर के आसपास रामायण की थीम पर रामायण पार्क-एम्यूजमेंट जोन विकसित किया जाएगा। इसी प्रकार की योजना काशी-उज्जैन को लेकर भी बनाई जा रही है और आने वाले समय में इस तरह के कई प्रोजेक्ट सामने आ सकते हैं।

मॉल में भी थीम बदल रही

आजकल मॉल्स में घूमना और खरीदारी करना लोगों की पहली पसंद बन चुका है। इन मॉल्स में बच्चों के लिए विशेष एम्यूजमेंट जोन विकसित किए जाते हैं। अब इन एम्यूजमेंट जोन में भी आध्यात्मिक थीम पसंद की जा रही है। दिल्ली-एनसीआर के कई मॉल में आने वाले समय में आध्यात्मिक थीम पर एम्यूजमेंट जोन दिखाई पड़ सकते हैं।

योगी विकसित कर चुके वेद वन पार्क 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जून 2023 में नोएडा के सेक्टर 78 में 'वेद वन पार्क' का उद्घाटन किया था। इसमें वेदों की ऋचाएं, वेदों के मंत्र और दिव्य जड़ी बूटियों के वृक्ष देखे जा सकते हैं। आगंतुकों के बीच विशेष लेजर शो बहुत लोकप्रिय है, जिसमें भारत की संस्कृति को बहुत आधुनिक तरीके से प्रस्तुत किया जाता है।   

रोजगार का भारी अवसर भी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यात्म के जरिए लोगों को रोजगार देने की योजना कारगर होती दिखाई पड़ रही है। इस समय यह पूरा सेक्टर 11,500 करोड़ वार्षिक टर्नओवर वाला बिजनेस बन चुका है। इस सेक्टर में लगभग एक लाख लोगों को प्रत्यक्ष और दस लाख के करीब लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिल रहा है। इस क्षेत्र में 500 बड़े खिलाड़ियों के साथ-साथ हजारों छोटे-छोटे उद्यमी भी इस सेक्टर में अपना हाथ आजमा रहे हैं। सेक्टर लगभग 15 फीसदी प्रति वर्ष की दर से आगे बढ़ रहा है। आने वाले समय में इस सेक्टर में और मांग बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed