{"_id":"58d73b014f1c1b1a191a2c64","slug":"amul-to-introduce-frozen-snacks-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द ही बाजार में बिकेंगे अमूल के पैटिस और समोसे","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
जल्द ही बाजार में बिकेंगे अमूल के पैटिस और समोसे
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Sun, 26 Mar 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
अमूल
- फोटो : Grabhouse
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमूल जल्द ही फ्रोजन स्नैक्स के बाजार में कदम रखने वाली है। कंपनी ने शनिवार को कहा कि वो जल्द ही बाजार में 7 से 8 प्रकार के फ्रोजन स्नैक्स लेकर आएगी। इसमें पनीर और चीज परांठा, पैटिस और समोसा शामिल होंगे। कंपनी के लिए मार्केटिंग करने वाली कंपनी के एमडी आरएस सोढ़ी ने कहा कि इसके अलावा कंपनी अन्य स्नैक्स पर भी विचार कर रही है।
सोढ़ी ने कहा, "अमूल के पास लद्दाख से लेकर कन्याकुमारी तक और जैसलमेर से शिलॉन्ग, 66 डिपो और 2 लाख आउटलेट हैं। फ्रोजन फूड का मार्केट बहुत बड़ा है और भारत में इसका बाजार बढ़ रहा है।" अमूल इसमें अगले 2 सालों में 2,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है। इसके अलावा कंपनी जल्दी ही कोलकाता और वाशी में नए प्लांट शुरू करने वाली है। साथ ही वाराणसी में भी नया प्लांट शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
इसके अलावा अमूल गुजरात में 600 करोड़ रुएये का निवेश कर डेयरी क्षमता को बढ़ा रही है। इस डेरी की प्रतिदिन क्षमता 35 लाख लीटर से बढ़कर 50 लाख लीटर की जाएगी। साथ ही कंपनी को उम्मीद है कि इस साल उसका टर्नओवर 18 फीसदी बढ़कर करीब 2,700 करोड़ रुपये होने जाएगा।