फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Amazon Go cashierless convenience store opening to the public

कैशियरलेस स्टोर: आइए, चुनिए और ले जाइए, कुछ ऐसा है Amazon का GO स्टोर

Mon, 22 Jan 2018 11:27 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 22 Jan 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
Amazon Go cashierless convenience store opening to the public

आप सुपरमार्केट जाते हैं, सामान खरीदते हैं और फिर पेमेंट करने के लिए लंबी लाइन में लग जाते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। Amazon  के नए स्टोर में पेमेंट करने के लिए आपको लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा। आप सामान खरीदिए और उसका भुगतान ऑनलाइन हो जाएगा। 

विज्ञापन


Amazon अपना एक बहुचर्चित प्रोजेक्ट दुनिया के सामने लाया है। अमेरिका के सीटल शहर में 1800 वर्ग फुट के क्षेत्रफल के अंदर Amazon  गो स्टोर खोला गया है।  इस स्टोर की खास बात यह है कि आप यहां जाइए सामान लीजिए और बाहर चले जाइए। सुबह सात बजे से शुरू हुए इस स्टोर को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। 
विज्ञापन


कैसे करेगा काम
इस स्टोर में घुसने से पहले आपको अपना फोन स्कैन करवाना होगा, फिर अपनी पसंदीदा चीज उठाइए। आप जैसे ही अपना सामान लेंगे वो अपने आप अमेजन गो के एप के वर्चुअल कार्ट में जुड़ जाएगा और अगर आप सामान वापस रख देते हैं तो वह अपने आप वर्चुअल कार्ट से हट जाएगा। बस फिर क्या अपना सामान लीजिए और स्टोर से बाहर चले जाइए और अपने पसंदीदा पेमेंट मोड से खरीदी हुए आइटम का भुगतान कर दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी की आशंका नहीं
ट्रायल के दौरान चोरी होने की आशंका पर भी ध्यान दिया गया। जिसके चलते स्टोर में लगे कैमरे को ढक कर चुपके सामान ले लिया गया। लेकिन स्टोर से बाहर निकलते ही  वो आइटम अपने आप कार्ट में जुड़ गया। 


स्टोर कैशियरों में रोष
अमेरिका में दूसरे सबसे बड़े रोजगार के रूप में कैशियर का जॉब देखा जाता है। ऐसे में, अमेजॉन गो की यह पहल कैशियरों के मन में रोष पैदा कर रही है। उनका कहना है कि ऐसा होने से उनके रोजगार पर असर पड़ेगा। इस बयान पर अपनी सफाई देते हुए Amazon  गो ने कहा है कि भले ही इस स्टोर में कैशियर न हो लेकिन ऐसा नहीं है कि हमें इस स्टोर में काम करने वाले लोगों की जरुरत नहीं है। हम ग्राहकों की तकनीकी दुविधाओं को दूर करने के लिए कर्मचारी रखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed