फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   amarujala exclusive: farmers can get focus in the budget in the election year

बजट 2018: किसानों पर हो सकता है फोकस, चुनावी वर्ष में मिल सकती है बड़ी सौगात

Wed, 31 Jan 2018 06:55 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 31 Jan 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
amarujala exclusive: farmers can get focus in the budget in the election year
farmers

केंद्र सरकार इस साल के चुनावी वर्ष में किसानों पर अपने आखिरी पूर्ण बजट में पूरी तरह से फोकस रख सकती है। बजट पूर्व amarujala.com पर आयोजित विशेष परिचर्चा में यह बात सामने आई कि सरकार एक बैलेंस अप्रोच लेकर के चलेगी।

विज्ञापन


इस बार वित्त मंत्री अरुण जेटली अपने बजट पिटारे से किसानों के लिए बड़ी सौगात की घोषणा कर सकते हैं। इस परिचर्चा में कृषि मामलों के जानकार चौधरी पुष्पेंद्र सिंह से बात की अमर उजाला डिजिटल के संपादक संजय अभिज्ञान और अमर उजाला के सलाहकार संपादक विनोद अग्निहोत्री ने।
विज्ञापन


रिफॉर्म के बजाए पॉपुलिस्ट पर फोकस
चर्चा की शुरूआत करते हुए विनोद अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार के ऊपर इस वक्त दो तरफ से दबाव है। पहला दबाव किसानों की तरफ से बना हुआ है क्योंकि गुजरात के चुनाव में ऐसा देखने में आया कि किसान भाजपा से काफी नाराज चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सरकार पर विश्व बैंक, इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड का दबाव है कि वो जीएसटी और नोटबंदी जैसे कड़े रिफॉर्म को जारी रखे। ऐसे में रिफॉर्म के बजाए सरकार का फोकस पॉपुलिस्ट बनाने पर जोर रहेगा। 

4 साल में नहीं बढ़ी किसानों की वास्तविक आय

amarujala exclusive: farmers can get focus in the budget in the election year
budget

चौधरी पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले चार सालों का अगर हिसाब देखें तो किसानों की वास्तविक आय में किसी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। सरकार द्वारा वायदा किया गया था कृषि उपज का न्यूंतम समर्थन मूल्य 1.5 गुणा (एमएसपी) देने का वादा किया गया था। इसके पूरा न कर पाने की वजह से पिछले चार सालों में  किसानों का 6  लाख करोड़ का नुकसान हुआ है। 

किसानों के पास होगा पैसा तो इकोनॉमी को मिलेगा बूस्ट
चौधरी पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि अगर किसानों के पास खर्च करने के लिए पैसा आएगा तो इकोनॉमी को काफी बूस्ट मिलने की संभावना है। सरकार को एमएसपी बढ़ाने पर भी बजट में फैसला लेना चाहिए ताकि किसानों की इनकम में बढ़ोतरी हो और वो भी अपनी इच्छाओं को पूरा कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed