फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Amar Ujala Webinar, Industrialist gave the mantra of successful marketing in the festive season

अमर उजाला वेबिनार: उद्योग जगत के दिग्गजों ने दिए त्योहारी सीजन में सफल मार्केटिंग के मूलमंत्र

Sat, 03 Oct 2020 11:20 PM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 03 Oct 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Webinar, Industrialist gave the mantra of successful marketing in the festive season
अमर उजाला वेबिनार - फोटो : amar ujala

कोरोना काल में बीते कुछ महीनों में बाजार की स्थिति काफी खराब होने के बाद अब खरीदारी ने गति पकड़ी है। आने वाला समय त्योहारों का है। व्यापार जगत को इस त्योहारी मौसम से काफी उम्मीदें हैं। इसी अनुरूप तैयारी भी की जा रही है। त्योहारों के दौरान सही तरीके से मार्केटिंग कैसे की जाए, इसको ध्यान में रखते हुए अमर उजाला ने अपनी लीडरशिप सीरीज के तहत तीन अक्तूबर 2020 को शाम चार बजे एक खास वेबिनार का आयोजन किया। इस वेबिनार में इंडस्ट्री के जाने माने विशेषज्ञ शामिल हुए, जिन्होंने खुदरा उद्योग की गति वापस लाने के लिए विभिन्न उपक्रमों, नवाचारों और विचारों पर चर्चा की। आइए जानते हैं क्या है बाजार के बारे में विशेषज्ञों की राय।

विज्ञापन


सेफ्टी मेजर्स का ध्यान रखना जरूरी: गुरप्रीत सिंह
वेबिनार में टाइटन (तनिष्क) के रीजनल बिजनेस मैनेजर गुरप्रीत सिंह शामिल हुए। उन्होंने बताया कि त्योहारों के सीजन में ग्राहक स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देंगे। इसलिए विक्रेताओं को इंटरनल ग्राहक (कर्मचारी) और एक्सटर्नल ग्राहकों दोनों की स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। इसके लिए दो टीम बनाएं, जो एक-एक दिन काम करें।
विज्ञापन


अपनी दुकान को पूरी तरह से सैनिटाइज्ड रखें। मास्क, दस्ताने, व अन्य सेफ्टी मेजर्स का ध्यान रखें। सेल्स की प्लानिंग अच्छे से करें। अति व्यस्त समय और कम व्यस्त समय के आधार पर ग्राहकों को बुलाएं। इससे आपके ब्रांड के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ेगा। अगर आप अच्छा प्रोडक्ट बेचेंगे और ग्राहकों की हेल्थ सुनिश्चित करेंगे, तो ग्राहक आपकी दुकान में जरूर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने सभी उत्पादों को अच्छे से सैनिटाइज कराया है। ऑफर देने से ज्यादा पैसा ग्राहकों की सुरक्षा पर खर्च करें। विज्ञापनों के जरिए प्रमोशन करें। हम वीडियो कॉल के जरिए ग्राहकों को उत्पाद दिखाते हैं। इससे हमारी सेल बढ़ी है। फिजिकल और डिजिटल से एक नया कॉन्सेप्ट आया है- फिजिटल। प्लानिंग के साथ कार्यान्वयन पर काम करें।

कर्मचारियों और ग्राहकों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें: राजीव दुबे
कार्यक्रम में डाबर इंडिया लिमिटेड के मीडिया प्रभारी राजीव दुबे ने भी सफल मार्केटिंग के लिए आपनी राय दी। उन्होंने बताया कि कंपनी-डिस्ट्रिब्यूटर-रिटेलर-कस्टमर की पूरी चेन को सैनिटाइज रखें। अच्छी तरह से मार्केटिंग करें, अपने उत्पाद मुहैया कराएं और अपने कर्मचारियों और ग्राहकों, दोनों की स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए आगे बढ़ें।

सुरक्षित रहते-रहते काम करें। कारोबार को बढ़ाने के लिए सप्लाई चेन दुरुस्त रखें। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विज्ञापन दें। लोग चाहते हैं कि सामान उनके घर तक मुहैया हो सके। ई-कॉमर्स चेन मार्केटिंग का अच्छा तरीका है। इसके साथ ही अपने ऊपर भरोसा रखें ताकि आपके कर्मचारी भी प्रेरित हों। सबसे जरूरी है कि ग्राहकों को घर पर सामान मुहैया कराएं। रिटेल स्टोर में ट्रैफिक मैनेज करें और सैनिटाइजेशन का ध्यान रखें।

डिजिटल व सोशल मीडिया से मार्केटिंग करें: अरुण गुप्ता
कानपुर स्थित अशोक गृह उद्योग केंद्र प्राइवेट लिमिटेड के मालिक अरुण गुप्ता ने कहा कि फेस्टिव सीजन में सही मार्केटिंग के लिए हमें मेहनत करनी होगी। फार्मा और फूड सेक्टर में वृद्धि की उम्मीद है। लेकिन जब सभी सेक्टर्स काम करते हैं, तभी कारोबार बढ़ता है। सबसे पहले ग्राहकों को बताएं कि आप उनकी सेवा के लिए उपलब्ध हैं।

इसके लिए मीडिया का इस्तेमाल करें। ओटीटी और डिजिटल व सोशल मीडिया के जरिए मार्केटिंग करें। जब तक चीज दिखेगी नहीं, तब तक बिकेगी नहीं। स्पर्धा के हिसाब से फेस्टिव सीजन की स्कीम निकालें, ताकि ग्राहक आकर्षित हो सकें। हमें अपनी सेल को ऊपर ले जाना होगा।

हमने मेहनत करते हुए अपनी सेल को मैनटेन किया है। पिछले साल के मुकाबले हमारी सेल दो या तीन फीसदी कम है। आने वाले समय में इसे पूरा करने के लिए काम करेंगे।

मूल्य और नैतिकता से समझौता ना करें: अतुल सराफ
अमर उजाला के वेबिनार में एश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के निदेशक अतुल सराफ ने कहा कि कोविड-19 हमारी परीक्षा का समय है। सबसे जरूरी ये है कि हम अपने घाटे को कवर करने कि लिए मूल्य और नैतिकता से समझौता ना करें। अब मार्केट वापस उठने लगा है। डिस्काउंट, स्कीम और प्रोमोशन से ज्यादा जरूरी है कि हमारे विज्ञापन का कंटेंट कैसा है, ताकि ग्राहकों को लगे कि यह उत्पाद उनके लिए जरूरी है। मार्केटिंग और ब्रांडिंग इस तरह से होनी चाहिए कि ग्राहकों को लगे कि ये उत्पाद उनके लिए जरूरी है। इसके साथ ही ग्राहक इस बात का भी ध्यान रखेंगे कि जहां वो जा रहे हैं, वो जगह उनके लिए सेफ है या नहीं। उत्पादों की उपलब्धता का भी ध्यान रखें।

हमने अपने ग्राहकों को ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा दी और अपनी सेल्स को बुक किया। जब स्टोर्स खुले, तो हमने सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा। इससे ग्राहकों का विश्वास बढ़ा। सोने के दाम बढ़े हैं इसलिए हम मॉर्डर्न और बजट फ्रेंडली ज्वेलरी बना रहे हैं। रियल एस्टेट में हमने लेबर्स को साइट पर ही रहने की जगह दी।


ग्राहकों को अच्छे ऑफर देते हुए आगे बढ़ें: मनीष वर्मा
बीपी संस फन एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक और निदेशक मनीष वर्मा ने भी मार्केटिंग पर अपनी राय दी और कहा कि हमारे लिए अपने स्टाफ और ग्राहक को सेफ रखते हुए प्रमोशन करना जरूरी है। हमें सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार कारोबार करना होगा।


अपने लाभ को थोड़ा कम करके ग्राहकों को अच्छे ऑफर देते हुए आगे बढ़ना होगा। वीकडेज के हिसाब से ऑफर निकालें। इससे भीड़ कम होगी और ग्राहक सुरक्षित महसूस करेंगे। अपनी प्लानिंग और स्ट्रैटेजी अच्छे से करें। अभी सबसे बड़ी चुनौती है सेफ्टी। इसके लिए निवेश करें क्योंकि इससे ग्राहकों का विश्वास बढ़ेगा और विक्रेताओं को फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed