{"_id":"595f2af14f1c1b1c458b4577","slug":"airtel-tata-sky-to-be-merged-before-jio-launches-its-dth-service","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एयरटेल-टाटा स्काई का हो सकता है मर्जर, जियो के डीटीएच लांच से पहले बन सकती है बड़ी कंपनी","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
एयरटेल-टाटा स्काई का हो सकता है मर्जर, जियो के डीटीएच लांच से पहले बन सकती है बड़ी कंपनी
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:45 PM IST
विज्ञापन
dth
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की दो सबसे बड़ी डीटीएच कंपनियों में शुमार टाटा स्काई और एयरटेल का आपस में मर्जर हो सकता है। जियो के डीटीएच लांच से पहले दोनों कंपनियां आपस में विलय के लिए बात कर रही हैं। अगर ऐसा होता है तो फिर डीटीएच सेक्टर में टाटा स्काई और एयरटेल जियो से पहले देश की सबसे बड़ी कंपनी बन जाएगी।
इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, दोनों कंपनियों के बीच बातचीत की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके अनुसार, टाटा ग्रुप अपनी तीन कंपनियों टाटा टेलिसर्विस, टाटा स्काई और टाटा कम्यूनिकेशन का भारती एयरटेल में विलय करेगा।
मर्जर के बाद यह टेलिकॉम और डीटीएच सेक्टर में तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बन जाएगी। इससे पहले आइडिया-वोडाफोन और रिलायंस जियो का कब्जा है। भारती एयरटेल के पास 28 करोड़ ग्राहक हैं, जबिक टाटा टेलिसर्विस के पास 4.8 करोड़ ग्राहक हैं। इससे एयरटेल को 4G बैंडविथ भी मिल जाएगा, जिसकी उसे ज्यादा जरुरत है।
विज्ञापन
डिश टीवी और वीडियोकॉन को भी देगा झटका
डीटीएच कंपनियों में भी इस मर्जर से दोनों को लाभ मिलेगा और ये डिश टीवी-विडियोकॉन से भी बड़ी कंपनी बन जाएगी। अभी टाटा स्काई का 23 फीसदी और एयरटेल डीटीएच का 21 फीसदी मार्केट शेयर है।

21 जुलाई को लॉन्च हो सकता है जियो का डीटीएच
जियो डीटीएच
- फोटो : DTH Forum
टेलीकॉम मार्केट में धमाल मचाने के बाद रिलायंस जियो डिजिटल सैटेलाइट सर्विस में भी धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार है। 21 जुलाई को होने वाली रिलायंस की इस बैठक में जियो डीटीएच को लॉन्च करने की घोषणा कंपनी की तरफ से की जा सकती है। पिछले कई महीनो से जियो DTH की सेट बॉक्स की फोटो वायरल हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जियो DTH का इस्तेमाल एंड्रॉयड सेटअप बॉक्स या ऐप्पल सेटअप बॉक्स के जरिए हो सकेगा।
जियो डीटीएच सर्विस की कीमत 180 रुपये प्रति महीने हो सकती है। जियो DTH सेटअप बॉक्स को जियो ब्रॉडबैंड सर्विस के जरिए ऑपरेट किया जाएगा जिसकी स्ट्रीमिंग स्पीड 1 Gbps होगी। वहीं रिपोर्ट की मानें तो रिलायंस जियो सिम की तरह डीटीएच सर्विस को भी 90 दिनों के वेलकम ऑफर के साथ लॉन्च कर सकती है।
बताया जा रहा है कि जियो के सेटअप बॉक्स के जरिए 300 टीवी चैनल और 50 से ज्यादा HD चैनल देखे जा सकेंगे। हालांकि डीटीएच सर्विस को लेकर कंपनी की ओर से अभी कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।