{"_id":"5f21f3b28ebc3e9fad599bad","slug":"airtel-losses-of-16-thousand-crores-due-to-agr-dues","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजीआर बकाए से दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल को 16 हजार करोड़ का घाटा","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
एजीआर बकाए से दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल को 16 हजार करोड़ का घाटा
Thu, 30 Jul 2020 03:41 AM IST
अवधेश कुमार
बिजनेस डेस्क, अमर उलाजा नेटवर्क, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उलाजा नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Thu, 30 Jul 2020 03:41 AM IST
विज्ञापन
AIRtel
दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल को अप्रैल-जून की पहली तिमाही में करीब 16 हजार करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। कंपनी ने बुधवार को बताया कि एजीआर के सांविधिक बकाए की वजह से घाटे में इजाफा हुआ है। पिछले साल की समान तिमाही में 2,866 करोड़ का घाटा हुआ था।
विज्ञापन
कोरोना महामारी से प्रभावित तिमाही में कंपनी का राजस्व 15.4 फीसदी बढ़कर 23,939 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इसका कारण डाटा खपत में आई बढ़ोतरी रही। बावजूद इसके एजीआर बकाए के प्रावधानों से जून तक शुद्ध घाटा 15,933 करोड़ रहा। अगर एजीआर बकाए से जुड़े घाटे को छोड़ दिया जाए तो कंपनी को 436 करोड़ का ही नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
एयरटेल ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान घरों में कैद उपभोक्ताओं की डाटा खपत काफी बढ़ गई लेकिन सस्ती दरों की वजह से कंपनी को वाजिब मुनाफा नहीं हुआ। दूसरी ओर, एजीआर बकाए के बोझ से घाटे की खाई और चौड़ी हो गई।
विज्ञापन