{"_id":"5dbe0cf38ebc3e01463f5d7a","slug":"air-india-will-become-private-sector-in-next-few-months","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अगले कुछ महीने में निजी क्षेत्र की हो जाएगी एयर इंडिया","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
अगले कुछ महीने में निजी क्षेत्र की हो जाएगी एयर इंडिया
Sun, 03 Nov 2019 04:41 AM IST
संजीव कुमार झा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 03 Nov 2019 04:41 AM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया
- फोटो : PTI
घाटे में चल रही भारतीय सरकारी हवाई सेवा एयर इंडिया अगले कुछ महीने में निजी क्षेत्र के हाथों में सौंप दी जाएगी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी शुक्रवार को यहां कहा कि एयर इंडिया के निजीकरण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है और इसके अगले कुछ महीने में पूरा हो जाने का अनुमान है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय एयरलाइंस की बिक्री भारतीय हवाई सेवा क्षेत्र के हित में की जा रही है, जिससे इस क्षेत्र को तेजी से विकसित करने के लिए सक्षम बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकारों को एयरलाइंस संचालन में खुद नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
पुरी ने यहां बर्मिंघम यूनिवर्सिटी में गुरु नानक देव की शिक्षाओं पर आयोजित इंडियन इंस्टीट्यूट वार्षिक व्याख्यान से इतर कहा, मेरा अनुमान है कि फ्लैगशिप एयरलाइंस एयर इंडिया के निजीकरण की प्रक्रिया अगले कुछ महीनों में पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
पुरी ने इस बार एयरलाइंस की 100 फीसदी हिस्सेदारी निजी क्षेत्र को सौंपने के निर्णय का भी बचाव किया। उड्डयन मंत्री ने कहा कि भारतीय फ्लैगशिप एयरलाइंस को बेचने के पिछले प्रयासों की विफलता से सबक लेते हुए इस बार एक आसान प्रक्रिया सुनिश्चित करने की कोशिश की गई है।
Trending Videos
देश के आर्थिक विकास पर होगा प्रभाव
पुरी ने कहा कि मेरे हिसाब से नागरिक उड्डयन क्षेत्र आगामी दशक में भारत के अंदर आर्थिक विकास पर अहम प्रभाव डालेगा। इस क्षेत्र में विदेशी निवेशकों के आगमन से इसे बेहद तेजी मिलेगी। उन्होंने कहा, मैं विश्वस्त हूं कि ऐसा होगा। आज की तारीख में हमारे पास विश्व में तीसरा सबसे बड़ा घरेलू नागरिक उड्डयन क्षेत्र है, लेकिन जल्द ही हम हर तरीके से विश्व के तीसरे सबसे बड़े नागरिक उड्डयन क्षेत्र बनेंगे। जिस दर से हम आगे बढ़ रहे हैं, उससे वैश्विक यातायात में हमारी हिस्सेदारी केवल बढ़ ही सकती है।