फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   After resignation of Urjit Patel may hit stock and currency markets today

आज बाजार में हो सकता है ‘आर्थिक रक्तपात’ : विशेषज्ञ

Tue, 11 Dec 2018 04:30 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Dec 2018 04:30 AM IST
विज्ञापन
After resignation of Urjit Patel may hit stock and currency markets today

उर्जित पटेल के इस्तीफे के बाद विशेषज्ञों ने बाजार में ‘आर्थिक रक्तपात’ की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि यह निवेशकों के लिए बड़ा झटका है। इससे उनका विश्वास डगमगाएगा। निवेश प्रबंधन फर्म के निदेशक अनुराग भाटिया ने कहा कि यह आरबीआई, सरकार और अर्थव्यवस्था के लिए ठीक नहीं है।

विज्ञापन


मंगलवार को जब बाजार खुलेगा तो चुनाव नतीजों के साथ ही पटेल के इस्तीफे का असर दिखेगा। स्टॉक एक्सचेंज में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। यह बाजार के लिए काफी अस्थिर दिन होने वाला है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। पिछले कई महीनों से आरबीआई की स्वायत्तता समेत विभिन्न मुद्दों पर रिजर्व बैंक की सरकार से तकरार चल रही थी। पटेल के इस्तीफे के बाद चर्चा थी कि रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने भी इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, वित्त मंत्रालय और रिजर्व बैंक ने इसकी पुष्टि नहीं की। पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने इस इस्तीफे को देश के लिए चिन्ताजनक बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि इससे पहले पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने सरकार से विवाद के चलते दूसरा कार्यकाल लेने से मना कर दिया था, जिसके बाद एनडीए सरकार ने तत्कालीन डिप्टी गवर्नर पटेल को सितंबर, 2016 में गवर्नर नियुक्त किया था। उर्जित पटेल ने भी कार्यकाल खत्म होने से करीब 9 महीने पहले ही पद छोड़ने का फैसला कर लिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed