फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   After minimum balance, SBI now change check book, locker and ATM rules

SBI में मिनिमम बैलेंस के बाद अब चेकबुक, लॉकर और ATM पर भी देना होगा चार्ज

Tue, 04 Apr 2017 08:59 AM IST
amarujala.com- Written by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Written by: जया पाण्डेय Updated Tue, 04 Apr 2017 08:59 AM IST
विज्ञापन
After minimum balance, SBI now change check book, locker and ATM rules
एसबीआई - फोटो : Pintrest

अगर आपका खाता भारतीय स्टेट बैंक में है तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। बैंक ने अपने नियमों में बहुत बदलाव किए हैं। ये नियम नए वित्त वर्ष  यानि 1 अप्रैल से लागू हो गए हैं। आपको बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक में 5 सहायक बैंकों के अलावा भारतीय महिला बैंक का विलय हो चुका है। इन बैंकों में स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला और स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर शामिल हैं। एसबीआई के नियमों में बदलाव से इन पांच बैंकों के ग्राहकों पर भी असर पड़ेगा। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार खाते में मिनिमम बैलेंस रखने के बाद अब एसबीआई चेक बुक, एटीएम से पैसे निकालने की लिमिट और लॉकर्स जैसी सुविधाओं के नियमों में भी बदलाव कर सकता है। 
विज्ञापन


एसबीआई ने मंथली एवरेज बैलेंस यानि एमएबी बढ़ा दिया है। इसे 500 रुपए से बढ़ाकर 5000 रुपए कर दिया गया है। ये नियम 6 मेट्रो शहरों में लागू होगा। जिन ग्राहकों का बैंक में सेविंग अकाउंट है उन्हें एमएबी बनाए रखना अनिवार्य है। ऐसा नहीं होने पर उन्हें पेनाल्टी भरनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रो सिटीज के अलावा अरबन और सेमी अरबन शहरों के एसबीआई ब्रांच के लिए एमएबी क्रमश: 3000 और 2000 रुपए निर्धारित की गई है। जबकि रूलर ब्रांच के लिए 1000 रुपए एमएबी तय की गई है। खातों में एमएबी न रखने पर 20 से 30 रुपए का दंड लगाया जा सकता है। 

बदले और भी नियम

After minimum balance, SBI now change check book, locker and ATM rules
एसबीआई एटीएम

लेकिन कुछ अकाउंट्स पर एसबीआई का एमएबी नियम लागू नहीं होगा। आपको बता दें प्रधानमंत्री जन-धन योजना, बेसिक सेविंग अकाउंट और सुरभि अकाउंट पर ये लागू नहीं होगा। 

इसके अलावा अगर आप एटीएम का अनलिमिटेड इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको अपने अकाउंट में 25000 की रकम रखनी होगी। अगर आप अपने अकाउंट में 25000 रुपए नहीं रखते तो हर महीने पांच बार एटीएम के इस्तेमाल के बाद आरबीआई के गाइडलाइंस के मुताबिक चार्ज देना पड़ेगा। 

एसबीआई ने लॉकर का किराया भी बढ़ा दिया है। अब 12 बार मुफ्त में लॉकर का इस्तेमाल कर सकते हैं इसके बाद आपको 100 रुपए के अलावा सर्विस टैक्स भी देना होगा। 

चेक के लिए भी अब आपको पैसे चुकाने होंगे। एसबीआई हर फाइनेंशियल ईयर में आपको 50 चेक मुफ्त देगा। इसके बाद हर चेक के लिए आपको 3 रुपए का शुल्क अदा करना होगा। 25 लीफ के लिए 75 रुपए और 50 लीफ के लिए 150 रुपए देने होंगे। इसके अलावा आपसे सर्विस टैक्स अलग से लिया जाएगा।

एसबीआई ओपनिंग फीस के तौर पर आपसे 20 रुपए लेगा। ये सेविंग्स अकाउंट के इनरोलमेंट के लिए लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed