{"_id":"58e025c44f1c1bc42763dc44","slug":"indian-women-s-bank-and-five-other-bank-merged-with-sbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया के शीर्ष 50 बैंकों में शामिल हुआ स्टेट बैंक, पांच सहायक बैंकों का SBI में विलय","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
दुनिया के शीर्ष 50 बैंकों में शामिल हुआ स्टेट बैंक, पांच सहायक बैंकों का SBI में विलय
amarujala.com- Presented by: संदीप भ्ाट्ट
Updated Sun, 02 Apr 2017 03:42 AM IST
विज्ञापन
एजेंसी/नई दिल्ली। पांच सहायक और भारतीय महिला बैंक (बीएमबी) शनिवार को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का हिस्सा बन गए। एसबीआई अब दुनिया के 50 शीर्ष बैंकों में शामिल हो गया है। स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला और स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर तथा भारतीय महिला बैंक का एसबीआई में विलय पहली अप्रैल से प्रभावी हो गया।
विज्ञापन
बैंक द्वारा जारी एक वक्तव्य के मुताबिक, छह बैंकों के इस व्यापक विलय के साथ एसबीआई ने एक बार फिर बदलाव और बैंकों में देश का अग्रणी बैंक होने व मूल्यों के सृजन में अपनी क्षमता को साबित किया है।
विज्ञापन
इस विलय के साथ एसबीआई संपत्ति के मामले में दुनिया के शीर्ष 50 बैंकों में शामिल हो गया है। बैंक की कुल ग्राहक संख्या 37 करोड़ हो गई है। वहीं अब इसकी शाखाओं का नेटवर्क 24,000 और एटीएम की संख्या 59,000 के करीब पहुंच गई है।
विज्ञापन
विलय के बाद बैंक की जमा राशि 26 लाख करोड़ रुपये से अधिक और कर्ज की रकम 18.50 लाख करोड़ रुपये हो गई है।
विलय के सभी हितधारकों का स्वागत करते हुए एसबीआई की चेयरमैन अरुंधति भट्टाचार्य ने कहा कि परिवर्तन की प्रक्रिया एक तिमाही के अंदर पूरी कर ली जाएगी।