{"_id":"685a31aa73ee5b272e0ad640","slug":"after-iran-israel-ceasefire-asian-stock-market-rise-nikkei-and-hangseng-rise-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asian Share Market: ईरान-इस्राइल संघर्ष विराम के बाद एशियाई शेयर बाजार में तेजी, निक्केई और हैंगसेंग चढ़े","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Asian Share Market: ईरान-इस्राइल संघर्ष विराम के बाद एशियाई शेयर बाजार में तेजी, निक्केई और हैंगसेंग चढ़े
Tue, 24 Jun 2025 10:33 AM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
Published by: बशु जैन
Updated Tue, 24 Jun 2025 10:33 AM IST
सार
ईरान-इस्राइल संघर्ष विराम का असर एशियाई शेयर बाजार पर भी दिखा। एशिया के प्रमुख देशों के शेयर तेजी से चढ़े। तेल की कीमतों में भी कमी दर्ज की गई। जानिए शेयर बाजार का हाल...।
विज्ञापन
Share Market
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान-इस्राइल संघर्ष विराम के एलान के बाद एशियाई शेयर बाजार में तेजी आई। जापान का निक्केई और हांगकांग के हैंगसेंग में भी बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा अमेरिकी वायदा बाजार में भी तेजी दिखी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार रात को ईरान-इस्राइल के बीच संघर्ष विराम का एलान किया। इसके बाद अमेरिकी वायदा में तेजी आई। यहां एसएंडपी 500 और डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज के अनुबंधों में 0.5 फीसदी की वृद्धि हुई। जबकि एशियाई बाजार में जापान का निक्केई 225 एक फीसदी बढ़कर 38,756.00 पर और हांगकांग का हैंगसेंग 1.7 फीसदी बढ़कर 24,078.94 पर पहुंच गया।
ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद से बाजार गुलजार; सेंसेक्स 900 अंक उछला, निफ्टी 25200 के पार
विज्ञापन
वहीं शंघाई कंपोजिट सूचकांक भी 0.9% बढ़कर 3,411.92 पर पहुंच गया। दक्षिण कोरिया में कोस्पी में भी बढ़त दिखी। यह 2.3 फीसदी बढ़कर 3,082.90 पर पहुंच गया। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 0.9 फीसदी बढ़कर 8,551.40 पर पहुंच गया।
इसके अलावा सोमवार को अमेरिकी शेयरों में भी तेजी रही। एसएंडपी 500 फीसदी बढ़कर 6,025.17 पर पहुंच गया। डॉव इंडस्ट्रियल्स 0.9 फीसदी बढ़कर 42,581.78 पर पहुंच गया। नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स 0.9 फीसदी बढ़कर 19,630.97 पर पहुंच गया।
वॉल स्ट्रीट पर, एलन मस्क की टेस्ला सबसे मजबूत दिखी। इसने 8.2 फीसदी की छलांग लगाकर S&P 500 को ऊपर धकेल दिया। जबकि हिम्स एंड हर्स हेल्थ में 34.6 फीसदी की गिरावट आई। जब नोवो नॉर्डिस्क ने कहा कि वह अब कंपनी के साथ अपनी लोकप्रिय वेगोवी मोटापे की दवा बेचने के लिए काम नहीं करेगी। संयुक्त राज्य अमेरिका में कारोबार करने वाले नोवो नॉर्डिस्क के शेयर में 5.5 फीसदी की गिरावट आई। मंगलवार सुबह मुद्रा लेनदेन में अमेरिकी डॉलर सोमवार देर रात 145.16 येन से गिरकर 145.34 जापानी येन पर आ गया। यूरो 1.1575 डॉलर से बढ़कर 1.1604 डॉलर पर पहुंच गया।
ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया में तनाव से सोने में गिरावट का सिलसिला शुरू, चांदी 105200 रुपये पर स्थिर
तेल की कीमतों में गिरावट
शेयर बाजार के साथ ही मंगलवार को तेल की कीमतों में भी गिरावट आई। यह 2.7 फीसदी की गिरावट के साथ यह 66.67 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। यह कुछ समय के लिए 78 डॉलर से ऊपर चला गया था। अंतर्राष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड मंगलवार सुबह 2.5 फीसदी गिरकर 69.68 डॉलर पर आ गया।