फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market: Stock market is buzzing with hope of peace in West Asia Sensex jumped Nifty crossed 25000 points

Share Market: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद से बाजार गुलजार; सेंसेक्स 900 अंक उछला, निफ्टी 25200 के पार

Tue, 24 Jun 2025 09:23 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 24 Jun 2025 09:23 AM IST
सार

इससे पहले सोमवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 511.38 अंक या 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,896.79 पर बंद हुआ था। निफ्टी 140.50 अंक या 0.56 प्रतिशत गिरकर 24,971.90 पर बंद हुआ था। अब जानिए आज का हाल...

विज्ञापन
Share Market: Stock market is buzzing with hope of peace in West Asia Sensex jumped Nifty crossed 25000 points
Share Market - फोटो : PTI

विस्तार

इस्राइल और ईरान के बीच संघर्ष विराम की खबरों के बीच घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखा गया। शुरुआती कारोबार में बाजार ने तेज शुरुआत की और लंबी छलांग लगाई। सेंसेक्स 930.7 अंक उछलकर 82,827.49 पर और निफ्टी 278.95 अंक बढ़कर 25,250.85 पर पहुंच गया। ऐसे ही शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 68 पैसे बढ़कर 86.10 पर पहुंच गया। इससे पहले वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 2.87 प्रतिशत गिरकर 69.43 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

विज्ञापन


किसे फायदा-किसे नुकसान?
30-सेंसेक्स फर्मों में से अदाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टूब्रो, एक्सिस बैंक और एशियन पेंट्स सबसे ज्यादा फायदे में रहे। एनटीपीसी और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स पिछड़ते नजर आए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,874.38 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,591.77 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
विज्ञापन

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर




वैश्विक निवेशकों को कुछ राहत मिली
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर पश्चिम एशिया में शांति बहाली के एलान के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजारों में जोरदार तेजी देखी गई। इससे हाल के भू-राजनीतिक तनावों के बीच वैश्विक निवेशकों को कुछ राहत मिली। बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स 208 अंक या 0.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,179.90 पर खुला। सेंसेक्स भी 637.82 अंक या 0.78 प्रतिशत की उछाल के साथ 82,534.61 पर मजबूती के साथ खुला। एक वक्त सेंसेक्स ने 900 से ज्यादा अंकों की छलांग लगाई, जबकि निफ्टी भी 250 अंकों से ज्यादा की बढ़त तक पहुंचा।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
विशेषज्ञों ने कहा कि इस्राइल और ईरान के बीच तनाव कम होने के साथ निवेशक अब आगामी वैश्विक घटनाओं पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जो बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं। निवेशकों के रडार पर एक अहम तिथि 9 जुलाई है, जो अमेरिकी टैरिफ निर्णयों से संबंधित समय सीमा है। यदि टैरिफ संबंधी चिंताएं टल जाती हैं या हल हो जाती हैं, तो बाजार में तेजी जारी रह सकती है। 

एशियाई और अमेरिकी बाजार का हाल
अन्य एशियाई बाजारों में भी तेजी गई। जापान के निक्केई 225 में एक प्रतिशत से अधिक की उछाल आई, हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स में 2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई, दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 2.86 प्रतिशत की उछाल आई, जबकि ताइवान के भारित सूचकांक में 1.85 प्रतिशत की उछाल आई। सोमवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक क्षेत्र में बंद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed