{"_id":"5f918aa68ebc3e9b861cab75","slug":"adani-group-to-take-over-mangaluru-airport-lucknow-airport-ahmedabad-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 साल के लिए भारत के इन तीन हवाई अड्डों पर होगा अडानी ग्रुप का अधिकार, मिला प्रबंधन का जिम्मा","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
50 साल के लिए भारत के इन तीन हवाई अड्डों पर होगा अडानी ग्रुप का अधिकार, मिला प्रबंधन का जिम्मा
Thu, 22 Oct 2020 07:05 PM IST
संजीव कुमार झा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 22 Oct 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी
- फोटो : Adani Group
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार ने अडाणी ग्रुप को देश के तीन हवाई अड्डों के संचालन एवं प्रबंधन का जिम्मा सौंपा है। केंद्र सरकार और अडाणी ग्रुप के बीच हुए करार के मुताबिक अडाणी ग्रुप 31 अक्टूबर से मंगलूरू, 2 नवंबर से लखनऊ और 7 नवंबर से अहमदाबाद हवाई अड्डे का संचालन, प्रबंधन और डेवलपमेंट का काम देखना शुरू करेगी। सरकार ने अडानी ग्रुप को इन तीन हवाई अड्डों की जिम्मेदारी 50 वर्षों के लिए सौंपी है।
विज्ञापन
बता दें कि गनागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इसके लिए अडाणी अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड, अडाणी लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड और अडाणी मंगलूरू इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किया।
विज्ञापन
मंत्रालय ने अडानी समूह को उपरोक्त तीन हवाई अड्डों पर सीमा शुल्क, आव्रजन और सुरक्षा जैसी सेवाएं प्रदान करने के लिए जिम्मेदारी मिली है। बता दें कि फरवरी 2019 में केंद्र सरकार ने छह प्रमुख हवाई अड्डों का निजीकरण किया था। इनमें लखनऊ, अहमदाबाद, जयपुर, मंगलूरू, तिरुवनंतपुरम और गुवाहाटी का नाम शामिल है। एक प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के बाद अडानी एंटरप्राइजेज को इन सभी को चलाने का अधिकार मिला था।
विज्ञापन