फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aadhaar Number Linked to Ration Card Consumer Worred

राशन कार्ड से लिंक नहीं हुआ आधार, कार्डधारक परेशान, बाकी है 2.88 लाख यूनिट

Thu, 06 Feb 2020 12:48 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 06 Feb 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar Number Linked to Ration Card Consumer Worred
स्मार्ट राशन कार्ड
राशन कार्ड से आधार संख्या लिंक कराने के लिए कार्डधारकों को भटकना पड़ रहा है। कार्डधारक डीलर और कार्यालय पर कई बार आधार कार्ड की फोटोकॉपी देने पर भी इनका लिंक नहीं हो पाया है। इससे उस सदस्य का राशन नहीं मिल पा रहा। 
विज्ञापन


जिले में 6.98 लाख राशन कार्ड हैं। इनकी 29.10 लाख यूनिट (सदस्य) हैं। इनमें अभी भी 2.88 लाख यूनिटों के आधार संख्या लिंक नहीं हो पाए हैं। कार्डधारकों की शिकायत है कि डीलर और कार्यालय पर आधार कार्ड की कॉपी जमा करने पर भी लिंक करने में देरी हो रही है।
विज्ञापन


कार्यालय पर पता करने पहुंचते हैं तो दोबारा आधार कांपी मांगी जा रही है। इससे राशन कार्ड में छूटे हुए सदस्यों के नाम दर्ज नहीं हो पा रहे और राशन भी नहीं मिल रहा। जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) उमेश चंद्र मिश्रा का कहना है कि सॉफ्टवेयर के चलते भी दिक्कत आ रही है। सभी केंद्रों से लंबित यूनिटों के आधार संख्या लिंक करने के कार्य में तेजी बरतने को कहता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा कार्य देहात में पिछड़ा
राशन कार्ड में आधार संख्या लिंक न होने का कार्य देहात में पिछड़ा हुआ है। यहां बचे हुए यूनिटों में 65 फीसदी है। आधार संख्या लिंक न होने से उस सदस्य का नाम कार्ड में भी दर्ज नहीं हो पा रहा। इससे उस सदस्य का राशन नहीं मिल पा रहा है।
 

यह बोले कार्डधारक
राशन कार्ड में बेटे का आधार संख्या लिंक करानी है, इसके लिए दो बार आधार कार्ड की फॉटोकॉपी जमा कर चुका हूं, लेकिन अभी तक नहीं हुआ। - राजेश कुमार, नरायच

कार्ड में एक सदस्य का नाम नहीं है, आधार संख्या न होने के कारण उसका नाम कट गया है। दोबारा दर्ज कराने के लिए चार बार आधार संख्या दे चुका हूं। - ठाकुर दास, प्रकाश नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed