फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   90 lakh truck drivers on strike to protest gst and diesel price

GST और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में थमे 93 लाख ट्रकों के पहिये

Mon, 09 Oct 2017 11:50 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Mon, 09 Oct 2017 11:50 AM IST
विज्ञापन
90 lakh truck drivers on strike to protest gst and diesel price

डीजल की रोजाना बढ़ रही कीमतों और जीएसटी के कारण देश भर में ट्रक ऑपरेटर यूनियन के आह्वान पर ट्रकों के पहिये थम गए हैं। 4 अक्टूबर को यूनियन ने घोषणा की थी कि वो 9 और 10 अक्टूबर को देश भर में हड़ताल रखेगी। 

विज्ञापन


उद्योग जगत को होगी परेशानी
हड़ताल की वजह से देश भर में उद्योग जगत को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ट्रकों की इस हड़ताल से उद्योग जगत भी प्रभावित होगा, क्योंकि ट्रक यूनियन से कोई भी गाड़ी उद्योगों से कोई भी कच्चा और तैयार माल नहीं उठाएगी। त्योहारी सीजन होने के कारण उद्योगों के पास माल तैयार करने के ऑर्डर भी हैं, ऐसे में उन्हें कच्चे माल को लाने और तैयार माल भेजने में दिक्कत झेलनी होगी।
विज्ञापन


औद्योगिक संघ बीबीएनआईए के अध्यक्ष शैलेष अग्रवाल ने कहा कि इस हड़ताल से उद्योग जगत पर काफी मार पड़ेगी, क्योंकि पर्वों का सीजन है और उद्योगों के पास आर्डर भी है। ऐसे में कच्चा माल लाने तथा तैयार माल भेजने में उद्योगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेस्टिव सीजन में करोड़ों का कारोबार प्रभावित
इन दो दिनों की हड़ताल से फेस्टिव सीजन में करोड़ों रुपये का कारोबार प्रभावित होगा। ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन और ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस दोनों ही संगठनों ने हड़ताल की घोषणा की थी।


दोनों संगठनों का कहना है कि सरकार अभी तक ट्रक मालिकों के लिए जीएसटी को लेकर के कोई राय नहीं बना पाई है। सरकारी अधिकारी भी हमें इसे समझा नहीं पा रहे हैं और न ही हमारी दिक्कतों को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed