फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   zomato delivery boy delivers order on horse hyderabad video viral on social media

Viral Video: पेट्रोल पंप पर लगी थी लंबी लाइन, बाइक छोड़ घोड़े पर खाना देने लगा डिलीवरी ब्वॉय, वीडियो वायरल

Wed, 03 Jan 2024 05:15 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 03 Jan 2024 05:15 PM IST
सार

घोड़े पर सवार होकर खाना पहुंचाने जा रहे डिलीवरी ब्वॉय का वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। हैदराबाद की व्यस्त सड़क पर गाड़ियों के बीच जोमैटो का डिलीवरी ब्वॉय कंधे पर पार्सल का बैग लेकर घोड़े पर बैठकर जाता हुआ नजर आ रहा है।

विज्ञापन
zomato delivery boy delivers order on horse hyderabad video viral on social media
zomato delivery boy viral video - फोटो : Twitter @ArbaazTheGreat1

विस्तार

zomato delivery boy viral video: सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। हर दिन कई वीडियो देखने को मिलते हैं, जो बेहद हैरान करने वाले होते हैं। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह हैदराबाद के एक डिलीवरी ब्वॉय का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जोमैटो का डिलीवरी ब्वॉय खाना देने के लिए घोड़े की सवारी करके जा रहा है। 

विज्ञापन


घोड़े पर सवार होकर खाना पहुंचाने जा रहे डिलीवरी ब्वॉय का वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। हैदराबाद की व्यस्त सड़क पर गाड़ियों के बीच जोमैटो का डिलीवरी ब्वॉय कंधे पर पार्सल का बैग लेकर घोड़े पर बैठकर जाता हुआ नजर आ रहा है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 
विज्ञापन


दरअसल, ट्रांसपोटरों की हड़ताल की वजह से मंगलवार को पेट्रोल की कमी के कारण पेट्रोल भराने के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगी थीं। वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया गया है कि पेट्रोल पंप पर लगी इन्हीं लंबी लाइनों के कारण डिलीवरी ब्वॉय ने खाना पहुंचाने का यह रास्ता खोजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Nostradamus: जिंदा नास्त्रेदमस की डरावनी भविष्यवाणियां, 2024 में होंगी ये बड़ी घटनाएं, भारत पर कही ये बड़ी बात

वायरल वीडियो में खाना पहुंचाने जा रहा डिलीवरी ब्वॉय किसी स्कूटर या साइकिल सवार होकर नहीं, बल्कि घोड़े पर सवार होकर ऑर्डर देने के लिए पहुंचा। लोगों ने इस नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया। इस वीडियो को एक्स (ट्विटर) पर @ArbaazTheGreat1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। 


UFO: समुद्र के भीतर दिखी रहस्यमयी चीज, प्रोफेसर के इस दावे से दुनिया हैरान, वैज्ञानिकों ने शुरू की जांच
 

NASA: जानिए कब सूर्य पर उतरेगा नासा का अंतरिक्ष यान? अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने किया हैरान करने वाला खुलासा

इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा गया है, हैदराबादी बोलदे कुछ भी कर देते। हैदराबाद में पेट्रोल पंप बंद होने के कारण, एक जोमैटो डिलीवरी बॉय इंपीरियल होटल के पास चंचलगुडा में घोड़े पर खाना पहुंचाने आया। युवक ने बताया है कि हैदराबाद में पेट्रोल पंप बंद होने की वजह से जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय को घोड़े से खाना पहुंचना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed