Nostradamus Prediction 2024: नए साल 2024 की शुरुआत हो चुकी है। साल 2023 बीते जाने के बाद अब लोगों के मन में सवाल है कि आखिर 2024 कैसा रहेगा। जिंदा नास्त्रेदमस के नाम से मशहूर एथोस सैलोम (Athos Salomé) ने साल 2024 को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में कई डराने वाली बाते कही हैं।
Nostradamus: जिंदा नास्त्रेदमस की डरावनी भविष्यवाणियां, 2024 में होंगी ये बड़ी घटनाएं, भारत पर कही ये बड़ी बात
ब्राजील के रहने वाले एथोस ने एक मीडिया से बातचीत की है। उन्होंने भविष्यवाणियों को साल 2024 के लिए चिंता की बात बताई है। उन्होंने अफ्रीका से लेकर दक्षिण चीन सागर तक हर जगह विनाश और निराशा का पुर्वानुमान लगाया है।
छिड़ सकता है तीसरा विश्व युद्ध
दक्षिण चीन सागर में एथोस सैलोम ने एक घटना को लेकर डर जताया है। उनका कहना है कि इससे एक बड़ा वैश्विक संकट पैदा हो सकता है। उन्होंने संभावना जताई है कि 2024 की पहली तिमाही के अंदर अमेरिका, चीन और रूस के बीच टकराव हो सकता है। संभावना जताई जा रही है कि ताइवान को लेकर यह तनाव हो सकता है।
New Year 2024: जानिए सबसे पहले कहां उगता है सूर्य? किस देश में सबसे पहले और आखिरी में मनाया जाता है नया साल
रूस-यूक्रेन का युद्ध लेगा भयानक रूप
उन्होंने रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर भी चिंताई जताई है। उनका कहना है कि रूस यूक्रेन युद्ध में नाटो या अमेरिका शामिल होते हैं, तो स्थित खराब होगी। सैलोम की भविष्यवाणी के मुताबिक, हितधारकों के बाहरी हस्तक्षेप और संघर्षों की वजह से मध्य पूर्व अस्थिर बना हुआ है। अफ्रीका में लीबिया, सूडान और नाइजीरिया जैसे देशों में विवादों और प्राकृतिक संसाधनों तक पहुंचने के कारण संघर्ष होने का खतरा है। उन्होंने एशिया के बारे में कहा कि भारत-पाकिस्तान और कोरियाई प्रायद्वीप चिंता बढ़ाने वाले क्षेत्र हैं।
Baba Vanga Predictions 2024: बाबा वेंगा की 2024 के लिए डराने वाली भविष्यवाणी, दुनिया में मची खलबली
Nostradamus: नास्त्रेदमस की 2024 की भविष्यवाणियों ने डराया, चीन युद्ध से लेकर भीषण तबाही तक देखेगी दुनिया
सैलोम ने साल 2024 में भारत के प्रगति की बात कही है। उन्होंने 2024 तक प्रगति की उम्मीद के साथ भारत को टाइगर बताया है। सैलोम ने फिलीपींस, वियतनाम और चीन के कुछ इलाकों में तूफान बढ़ने की भविष्यवाणी की है।