{"_id":"57399c6f4f1c1b2a4aac73ae","slug":"young-woman-begs-her-family-every-day-to-die","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोज मरने की दुआएं मांगती है ये लड़की, इसकी मजबूरी जानेंगे तो रो पड़ेंगे","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
रोज मरने की दुआएं मांगती है ये लड़की, इसकी मजबूरी जानेंगे तो रो पड़ेंगे
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 16 May 2016 05:07 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : dailymail
जीने की ख्वाहिश हर इंसान को होती है। हर इंसान चाहता है कि वो अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी जिंदगी जिए। लेकिन ये लड़की अपने परिवार से अपनी मौत की दुआएं मांग रही है। आखिर ये लड़की क्यों मरना चाहती है?
विज्ञापन
दरअसल यह महिला टिक बाइट नाम की एक रहस्यमयी बीमारी से जूझ रही है। रोज के दर्द से परेशान अब दर्द झेलने में खुद को असहाय पा रही है, इसीलिए अब मर जाना चाहती है।
विज्ञापन
तईस साल की क्रिस्टी कीप जब महज 12 साल की थीं तभी उन्हें एक कीड़े ने काट लिया था। धीरे-धारे एलर्जी उनके हाथ तक फैल गया। 10 साल बाद उनका चेहरा पैरालाइज हो गया। बढ़ रहे दर्द ने उनकी जिंदगी जीने की इच्छा को खत्म कर दिया, और वह स्विस सुसाइड क्लिनिक जाना चाहती हैं।
विज्ञापन
उनके चेहरे का दर्द उन्हें बिजली के झटके की तरह लगता है। उन्हें लगता है जैसे उनकी हड्डियां टूट रही हैं, और नसें फट रही हैं। कीप इतनी कमजोर हो चुकी हैं कि अपने बेड से उठ तक नहीं पाती। उनकी हालत इतनी ज्यादा खराब हो चुकी है कि उन्हें पिछले महीने चार बार अस्पताल के चक्कर लगाने पड़े।
Trending Videos
भयानक दर्द से गुजर रही है ये महिला
उनकी मां टेरेसा का मानना है कि उनकी बेटी का समय बहुत खराब चल रहा है। वह बताती हैं कि दिन भर उल्टियां करने की वजह से वो दवाई भी नहीं खा पाती। वह थक चुकी है और अब ये जिंदगी नहीं जीना चाहती।
कृस्टी बताती हैं कि उन्हें टिक नाम के कीड़े ने काटा था, लेकिन डॉक्टर ये मानने को तैयार नहीं हैं। कीप का ये विश्वास है कि उन्हें लाइम नाम की बीमारी है। लेकिन जब इसका टेस्ट कराया गया तो, टेस्ट निगेटिव आया फिर उनके परिवार ने वैकल्पिक टेस्ट कराने का फैसला लिया।
फरवरी में इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालते हुए कृस्टी ने लिखा था कि मेरी स्थिति बहुत खराब हो चुकी है। मैं रोज भयानक दर्द से गुजर रही हूं। पूरे साल में मेरा वजन 10 किलो कम हो गया है। मैं थक चुकी हूं और नहीं जानती कि मेरा शरीर कितना दर्द झेल पाएगा। मैं ये भी नहीं जानती कि आगे क्या होगा? मेरी इस बीमारी की वजह से मेरा परिवार और हर कोई जी नहीं पा रहा है। अगर कोई किसी भी तरह से मेरी मदद कर पाए तो मैं उसकी बहुत शुक्रगुजार रहूंगी। क्रिस्टी की बहन कोल ने गो फंड मी नाम का एक फेसबुक पेज बनाया है, जिससे उनकी बहन की मदद हो सके।