फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Year Ender 2024: youtube 2024 trending list famous music and topics viral video social Media look book 2024

Year Ender 2024: साल 2024 में इन वीडियो ने सोशल मीडिया पर तोड़ दिए रिकाॅर्ड, जानिए क्यों हुए वायरल

Tue, 24 Dec 2024 07:04 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 24 Dec 2024 07:04 PM IST
सार

Year Ender 2024: साल 2024 में देश और दुनिया में कई ऐसी घटनाएं घटीं जिन्हें लोग सालों याद रखेंगे।सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हुए, जिन्होंने दुनियाभर के लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

विज्ञापन
Year Ender 2024: youtube 2024 trending list famous music and topics viral video social Media look book 2024
साल 2024 में इन वीडियो ने सोशल मीडिया पर तोड़ दिए रिकाॅर्ड - फोटो : Freepik

विस्तार

Year Ender 2024: साल 2024 खत्म होने और नए साल की शुरुआत होने में सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं। साल 2024 में देश और दुनिया में कई ऐसी घटनाएं घटीं जिन्हें लोग सालों याद रखेंगे। साल 2024 में सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हुए, जिन्होंने दुनियाभर के लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। आज हम आपके अपनी इस खबर में साल 2024 में यूट्यूब पर सबसे देखे गए वीडियो के बारे में बताएंगे। 

विज्ञापन


बेबी शार्क डांस

साल 2024 में सबसे ज्यादा वायरल होने वाले वीडियो में पहले नंबर पर 'बेबी शार्क डांस' है। यह वीडियो सबसे ज्यादा पसंद किया गया। यह भारत में भी काफी देखा था। दक्षिण कोरियाई कंपनी पिंकफॉन्ग द्वारा बनाई गई इसकी धुन और सरल बोल ने इसे बच्चों और युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया है। इस वीडियो को 15 अरब से अधिक लोगों ने देखा। 
विज्ञापन

 

Year Ender 2024: youtube 2024 trending list famous music and topics viral video social Media look book 2024
साल 2024 में इन 10 वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका - फोटो : Instagram

इस गाने को 8 अरब से ज्यादा लोगों ने देखा

लुईस फॉन्सी डैडी यांकी का गाना despacito दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियो में दूसरे नंबर पर रहा। इस गाने पर लोगों ने खूब इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रील बनाकर पोस्ट किए। साल 2017 में रिलीज हुए इस गाने को अभी तक 8 अरब से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 

Time Travel: 1932 से आया शख्स 2050 में पहुंच गया, पुलिस को दिखाए हैरान करने वाले सबूत और फिर हो गया गायब

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का वीडियो

साल 2024 में यूट्यूब पर अंबानी और शादी शीर्षक वाले वीडियो को सिर्फ भारत में 6.5 अरब से अधिक बार लोगों ने देखा है। साल 2024 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की भव्य शादी ने खूब सुर्खियां बटोरीं। 

Optical Illusion Test: तस्वीर में राम के बीच लिखा है गंगा, जीनियस हैं तो 11 सेकेंड में खोजकर दिखाएं

विज्ञापन

Year Ender 2024: youtube 2024 trending list famous music and topics viral video social Media look book 2024
साल 2024 में इन 10 वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका - फोटो : Instagram

भारत में ICC T20 वर्ल्ड कप से संबंधित वीडियो 7 अरब से अधिक लोगों ने देखा, तो भारत में "मोये मोये" शब्द वाले वीडियो को साढ़े चार अरब से अधिक व्यूज मिले। पूरी दुनिया में 2024 में समय रैना से संबंधित वीडियो को डेढ़ अरब से ज्यादा लोगों ने देखा।

Bibek Srijana Love Story: सच्चे प्यार और इश्क की असली कहानी है बिबेक और सृजना की, जानिए सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हुआ ये जोड़ा

इसके अलावा 'अहा टमाटर बड़े मजेदार' और 'Bado Badi' जैसे ट्रैक को लोगों ने खूब पसंद किया। एनिमल के "जमाल कुडू" पर फैंस द्वारा बनाए गए कई रील्स भी काफी वायरल हुई। लोगों ने इन वीडियो पर रील बनाकर खूब लाइक्स पाए हैं। यही नहीं, राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 का गाना 'आज की रात' और 'तू आई नहीं' भी इस साल ट्रेंड पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed