Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
worlds largest radio telescope in china launches it will search for extraterrestrial life and Aliens
{"_id":"5e1dd53e8ebc3e4adf77bf0a","slug":"worlds-largest-radio-telescope-in-china-launches-it-will-search-for-extraterrestrial-life-and-aliens","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया का सबसे बड़ा रेडियो टेलीस्कोप हुआ शुरू, यह अंतरिक्ष में एलियंस की करेगा खोज","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया का सबसे बड़ा रेडियो टेलीस्कोप हुआ शुरू, यह अंतरिक्ष में एलियंस की करेगा खोज
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 15 Jan 2020 10:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
चीन में दुनिया का सबसे बड़ा रेडियो टेलीस्कोप
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनियाभर में विज्ञान दिनोंदिन तरक्की करता जा रहा है और नए-नए उपकरण बनाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में दुनिया का सबसे बड़ा रेडियो टेलीस्कोप भी जुड़ गया है। यह चीन में स्थित है, जिसे तीन साल के लंबे ट्रायल के बाद शुरू कर दिया गया है। सितंबर 2016 से यह रेडियो टेलीस्कोप ट्रायल पर था। इसे अंतरिक्ष की आंख कहकर भी पुकारा जा रहा है।
2 of 4
चीन में दुनिया का सबसे बड़ा रेडियो टेलीस्कोप
- फोटो : Social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुइझोऊ प्रांत में पहाड़ी पर स्थापित यह रेडियो टेलीस्कोप 20 साल में बनकर तैयार हुआ है। इसे बनाने में अमेरिका, ब्रिटेन और पाकिस्तान समेत 10 देशों के वैज्ञानिकों ने मदद की है। इसमें 1207 करोड़ रुपये का खर्च आया है। चीन का यह टेलीस्कोप एक सेकंड में 38 गीगाबाइट (जीबी) डाटा जुटाने में सक्षम है।
3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दुनिया का सबसे बड़ा और संवेदनशील यह रेडियो टेलीस्कोप प्यूर्टोरिका की अरेसिबो ऑब्जर्वेटरी से 2.5 गुना संवेदनशील है। बता दें कि प्यूर्टोरिका स्थित ऑब्जर्वेटरी में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सिंगल-डिश रेडियो टेलीस्कोप स्थापित है। इस रेडियो टेलीस्कोप को बनाने का मकसद अंतरिक्ष में जीवन की खोज करना है। इसके अलावा यह एलियंस का भी पता लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
चीन में दुनिया का सबसे बड़ा रेडियो टेलीस्कोप
- फोटो : Social media
इस टेलीस्कोप का नाम फाइव हंड्रेड मीटर अपर्चर स्फेरिकल रेडियो टेलीस्कोप यानी फास्ट है। 4450 पैनल वाला यह टेलीस्कोप आकार में 30 फुटबॉल मैदान के बराबर है। इसकी अंतरिक्ष रेंज चार गुना ज्यादा है। यह अब तक करीब 44 पल्सर की खोज कर चुका है। दरअसल, पल्सर तेजी से घूमने वाला न्यूट्रॉन या तारा होता है, जो रेडियो तरंग और विद्युत चुंबकीय विकिरण उत्सर्जित करता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।