{"_id":"5e75c6be8ebc3e77442bc886","slug":"worlds-largest-cemetery-wadi-al-salaam-where-50-lakhs-people-buried","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान, जहां 50 लाख से भी ज्यादा मुर्दे हैं दफन","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान, जहां 50 लाख से भी ज्यादा मुर्दे हैं दफन
दुनिया के लगभग हर कोने में आपको कब्रिस्तान देखने को मिल जाएंगे (चाहे वो छोटा हो या बड़ा) जहां मृत लोगों को दफनाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान कहां है? आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के इस सबसे बड़े कब्रिस्तान में 50 लाख से भी ज्यादा मुर्दे दफन हैं। यह कब्रिस्तान आकार में एक शहर के बराबर है।
2 of 5
दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान
- फोटो : Social media
इस कब्रिस्तान का नाम है 'वादी-अल-सलाम', जो इराक के नजफ शहर में स्थित है। करीब 1485 एकड़ में फैला यह कब्रिस्तान 'वैली ऑफ पीस' के नाम से मशहूर है, जिसे देखने के लिए लाखों लोग आते हैं।
3 of 5
दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान
- फोटो : Social media
कहते हैं कि इस कब्रिस्तान में हर रोज लगभग 200 मुर्दों को दफनाया जाता है। दरअसल, यहां पर इतने आतंकी हमले होते हैं कि हर रोज काफी संख्या में लोग मारे जाते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, आईएसआईएस के आतंक से पहले यहां हर साल लगभग 100-120 मुर्दों को दफनाया जाता था, लेकिन हाल के दिनों में 150-200 लोगों को हर दिन दफनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान
- फोटो : Social media
इस कब्रिस्तान में एक मकबरा भी बना हुआ है, जहां के बारे में कहा जाता है कि आईएसआईएस के खिलाफ लड़ने वाले लड़ाके इस मकबरे में आकर मन्नत मांगते हैं कि अगर लड़ाई में उनकी मौत हो जाए तो उन्हें इसी कब्रिस्तान में दफनाया जाए।
विज्ञापन
5 of 5
दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान
- फोटो : Social media
यह कब्रिस्तान शिया मुस्लिमों के बीच काफी मशहूर है। कहते हैं कि दुनियाभर के शिया खुद को दफनाने के लिए इसी जगह को पसंद करते हैं। यह कब्रिस्तान काफी पुराना है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां लोगों को दफनाने का काम पिछले 1400 सालों को चला आ रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।