Zara Hatke: दुनिया की सबसे अनोखी परंपरा, यहां शादी में चुराई जाती है दूसरे की पत्नी
Zara Hatke: दुनिया के कई देशों में इस आधुनिक युग में भी अजीबोगरीब रीति रिवाजों और परंपराओं का पालन किया जाता है। जनजातियां और आदिवासी प्रजातियों को उनकी परंपराओं, रहन-सहन और खान-पान के लिए दुनियाभर में जाना जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Zara Hatke: दुनिया के कई देशों में इस आधुनिक युग में भी अजीबोगरीब रीति रिवाजों और परंपराओं का पालन किया जाता है। जनजातियां और आदिवासी प्रजातियों को उनकी परंपराओं, रहन-सहन और खान-पान के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। शादी को लेकर हर जगह लोगों की अपनी-अपनी मान्यताएं और रीति रिवाज हैं। लेकिन हम आपको अपनी इस खबर में एक ऐसी परंपरा के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में जानकर आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन यह पूरी तरह सच है।
पश्चिमी अफ्रीका में एक ऐसी जनजाति रहती है, जो एक अजीबोगरीब परंपरा का पालन करती है। इस जनजाति में शादी करने के लिए किसी दूसरे की पत्नी को चुराना पड़ता है। यहां पर इस परंपरा की वजह से लोग एक-दूसरे की पत्नियों को चुराकर शादी करते हैं।
दरअसल, पश्चिमी अफ्रीका में रहने वाली इस जनजाति का नाम वोदाब्बे है। इस जनजाति के लोग एक-दूसरे की पत्नियों को चुराकर शादी करते हैं। इस तरह की शादी वोदाब्बे जनजाति के लोगों की पहचान है। इस जनजाति के लोगों में एक-दूसरे की पत्नी को चुराने की अनोखी परंपरा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जनजाति के लोग पहली शादी घर अपने परिवार के लोगों की मर्जी से करते हैं, लेकिन दूसरी शादी करने का रिवाज थोड़ा अनोखा है। इस जनजाति में दूसरी शादी के लिए दूसरे की पत्नी को चुराना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं कर सकते तो दूसरी शादी करने का अधिकार भी नहीं मिलता है।
Viral Video: जूते में छिपकर बैठा था कोबरा, पहनते ही फन फैलाकर निकला बाहर, वायरल हो रहा वीडियो
इस जनजाति के लोगों के बीच हर साल एक फेस्टिवल का आयोजन होता, जिसका नाम गेरेवोल फेस्टिवल है। इस आयोजन के दौरान लड़के सज-धज कर अपने चेहरे को रंग लेते हैं। इसके बाद सामूहिक आयोजन में डांस और तरह-तरह की गतिविधियों से दूसरे की पत्नीयों को रिझाते हैं।
Video: ई-रिक्शा वाले ने सड़क पर दौड़ाई जुगाड़ की ऐसी गाड़ी, वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- डरा हुआ है रेल समाज
हालांकि, इस दौरान यह ख्याल रखा जाता है कि उसके पति को इस बात की जानकारी न हो। इसके बाद अगर कोई महिला दूसरे पुरूष के साथ भाग जाती है तो उस समुदाय के लोग दोनों को ढूंढकर उनकी शादी करा देते हैं। इस दूसरी शादी को लव मैरिज के तौर पर स्वीकार किया जाता है।