{"_id":"6877a810ffd60975ab03c639","slug":"driver-came-out-on-the-road-with-several-carts-tied-behind-the-e-rickshaw-video-goes-viral-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: ई-रिक्शा वाले ने सड़क पर दौड़ाई जुगाड़ की ऐसी गाड़ी, वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- डरा हुआ है रेल समाज","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Video: ई-रिक्शा वाले ने सड़क पर दौड़ाई जुगाड़ की ऐसी गाड़ी, वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- डरा हुआ है रेल समाज
Wed, 16 Jul 2025 06:57 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Wed, 16 Jul 2025 06:57 PM IST
सार
Viral Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक छोटा सा ई-रिक्शा, जो आमतौर पर सिर्फ चार से छह सवारियों को लेकर चलता है, वो पीछे कई ठेले बांधकर एक लंबी लाइन में चल रहा है। अंधेरी सड़क पर यह पूरा काफिला किसी मालगाड़ी की तरह चल रहा है।
विज्ञापन
ई-रिक्शा वाले ने सड़क पर दौड़ाई जुगाड़ की ऐसी गाड़ी
- फोटो : X@gharkekalesh
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जो लोगों को हैरान कर देते हैं। एक बार फिर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद आप हैरान होने के साथ ही हंसेंगे भी। रात के अंधेरे में खाली सड़क पर एक ई-रिक्शा चालक ने ऐसा कुछ किया है, जिसने सभी ध्यान अपनी ओरे खींचा है।
विज्ञापन
उसने अपने रिक्शा के पीछे कई ठेले बांध दिए हैं और उन्हें लेकर मैन रोड पर फर्राटा भरता चला जा रहा है। यह देखकर सड़क पर मौजूद लोग वीडियो बना रहे हैं। वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है, आदमी तो सड़क का इंजन बन गया, किसी ने लिखा है, अब तो रेलवे को भी टक्कर मिलने वाली है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक छोटा सा ई-रिक्शा, जो आमतौर पर सिर्फ चार से छह सवारियों को लेकर चलता है, वो पीछे कई ठेले बांधकर एक लंबी लाइन में चल रहा है। अंधेरी सड़क पर यह पूरा काफिला किसी मालगाड़ी की तरह चल रहा है।
विज्ञापन
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) July 1, 2025
Ozone Pollution: भारत के इन शहरों के लिए खतरा बन रहा 'ओजोन' प्रदूषण, जानिए आखिर ये क्या होता है
सबसे खास बात यह है कि ई-रिक्शा वाले ने न कोई स्पेशल रिफ्लेक्टर लगाया था और न ही कोई संकेत कि वो इतना बड़ा लोड लेकर चल रहा है। इसके बावजूद भी बैलेंस बनाए हुए था और आराम से आगे बढ़ रहा है।
Prank Video: दोस्त के साथ प्रैंक कर के भाग रहा था लड़का और तभी हो गई ई-रिक्शा से टक्कर, लोग बोले- आया मजा
वीडियो को देखने के बाद लोगों ने जमकर प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक शख्स ने कहा है कि लोको पायलट भाइयों, अब संभल जाओ पूरा रेल समाज डरा हुआ है, ट्रैक पर नहीं, सड़क पर भी कॉम्पिटिशन आ गया है। कुछ लोगों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि ऐसा करने से कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। वीडियो को एक्स पर @gharkekalesh नाम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं।