फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   World of Wonders ›   Man ploughs land and write Marry Me to propose girl

ऐसे अनोखे अंदाज में इस शख्स ने किया प्रपोज, बॉलीवुड को भी लेनी चाहिये टिप्स

Mon, 18 Sep 2017 10:24 AM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Mon, 18 Sep 2017 10:24 AM IST
विज्ञापन
Man ploughs land and write Marry Me to propose girl
ऐसे प्रपोजल के बाद तो किसी भी लड़की के लिए 'ना' कहना मुश्किल है
कोई प्रेमी अपनी प्रेमिका को शादी के लिए किस तरह प्रपोज करता है?
विज्ञापन

आपके जवाब होंगे घुटनों के बल बैठकर, प्यारे से कार्ड में लिखकर या किसी बेहतरीन रेस्ट्रोरेंट में कैंडल लाइट डिनर करवाकर। लेकिन एक प्रेमी ऐसा भी है जिसने प्यार का इजहार करने के लिए ऐसा नायाब तरीका अपनाया कि उसका नमूना आसमान से भी देखा जा सकता है। 

पढ़ें: 11 रुपये में अफगानी लड़की से कर ली शादी, दिखा प्यार का अनोखा रूप
विज्ञापन



 

ससुर की खेत जोतकर किया प्रपोज

Man ploughs land and write Marry Me to propose girl
ससुर का खेत जोतकर किया प्रपोज - फोटो : JENNA STIMPSON
लेकिन क्या आपने सोचा है कि कोई प्रेमी खेत जोतकर भी अपनी प्रेमिका को शादी के लिए प्रपोज कर सकता है। जी हां! इंग्लैंड के डेवोन में रहने वाले एक कृषि इंजीनियर ने अपनी प्रेमिका के लिए शादी का प्रपोजल खेत जोतकर लिखा। खेत पर 'मैरी मी' लिखने के बाद टॉम ने जेन को बुलाया और उनकी आंखे बंद कर दीं। जेन ने अपने आस पास कुछ शोर सुना तो उन्हें लगा शायद टॉम कोई नई गाय ले आए हैं। लेकिन जब उन्होंने आंखें खोली तो शादी का प्रपोजल देखकर वो हैरान रह गई। 39 साल के टॉम प्लूम ने इसके लिए अपनी प्रेमिका जेना स्टिम्पसन के पिता का ही खेत चुना और ऐसा करने से पहले अपने होने वाले ससुर को भी मनाया।

पढ़ें: दुकानदार ने दिया 2 इंच छोटा लहंगा, महिला ने 8 साल तक कोर्ट में घसीटा

 

ये था लड़की का जवाब

Man ploughs land and write Marry Me to propose girl
पिछले 10 सालों से रिलेशनशिप में है यह कपल - फोटो : JENNA STIMPSON
अब इतने खूबसूरत अंदाज में कोई प्रपोज करेगा तो लड़की कैसे इंकार कर पाएगी। टॉम के इस प्रपोजल के बाद जेना का जवाब 'हां' था। टॉम और जेना पिछले 10 साल से रिलेशनशिप में हैं। टॉम के इस तरह शादी के लिए प्रपोज करने के बाद जेना हैरान तो थी लेकिन वह बहुत ज्यादा उत्साहित भी हुईं। जेना ने कहा, ''उनके मंगेतर वैसे तो ज्यादा रोमांटिक नहीं हैं, लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ज्यादा ही बड़ा काम कर दिया।''


पढ़ें: पति की जगह बनवाई कुत्ते की तस्वीर, वायरल हो रही है यह मेहंदी की डिजाइन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed