फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   world most dangerous mursi tribe of ethiopia that kills humans for bravery

दुनिया की सबसे खतरनाक जनजाति, हत्या करना मानती है मर्दानगी की निशानी, जानिए इनसे जुड़ी रोचक बातें

Sat, 10 Oct 2026 03:54 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sat, 10 Oct 2026 03:54 PM IST
सार

दुनिया में कई जनजातियां पाई जाती हैं। इनमें कई बहेद खतरनाक होती हैं। इथियोपिया की मुर्सी जनजाति भी बेहद खतरनाक मानी जाती है। इन जनजाति के लोग किसी की हत्या करने को मर्दानगी मानते हैं। 

विज्ञापन
world most dangerous mursi tribe of ethiopia that kills humans for bravery
दुनिया की सबसे खतरनाक जनजाति, हत्या करना मानती है मर्दानगी की निशानी - फोटो : AI

विस्तार

दुनिया में कई खतरनाक और रहस्यमयी जनजातियां पाई जाती हैं। जनजातियों को इनकी परंपरा, रहन-सहन और खान-पान के लिए जाना जाता है। यह अभी भी हजारों साल पुरानी परंपराओं का पालन करती हैं। जहां पर यह रहती हैं, वहां इनका पूरा अधिकार होता है। सरकारें भी इन प्रजातियों के अधिकारों में दखल नहीं देती हैं। दुनिया में कुछ जनजातियों को बेहद खतरनाक माना जाता है, जिनमें इथियोपिया की खूंखार मुर्सी जनजाति भी शामिल है। 

विज्ञापन


इथियोपिया की खूंखार मुर्सी जनजाति के लोग किसी की हत्या करना मर्दानगी की निशानी मानते हैं। यह जनजाति दक्षिण इथियोपिया और सूडान बॉर्डर की ओमान घाटी में निवास करती है। इनके पास ऐसे हथियार होते हैं जिनसे किसी की पल भर में हत्या कर सकते हैं। इसलिए इस जनजाति को सबसे खतरनाक माना जाता है। 
विज्ञापन


अनोखे रस्मों के लिए जानी जाती है मुर्सी जनजाति

मुर्सी जनजाति को उसके अनोखे रस्मों रिवाज के लिए भी दुनियाभर में जाना जाता है। जनजाति की महिलाओं के निचले होंठ में बॉडी मॉडिफिकेशन प्रक्रिया के तहत लकड़ी या मिट्टी की डिस्क पहनाई जाती है। ऐसा इसलिए किया जाता है कि यह लोग बुरी नजर से बच सकें। उनका मानना है कि इससे महिलाओं की सुंदरता कम हो जाती है और वह कम आकर्षक दिखाई देती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल वीडियो: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटर को मारी टक्कर, हवा में उछली युवती, बंपर पकड़कर बचाई जान


बताया जाता है कि मुर्सी समुदाय की आबादी लगभग 10 हजार है। इस जनजाति के लोग मानते हैं कि किसी दूसरे को मारे बिना जिंदा रहने का कोई मतलब नहीं है और इससे अच्छा है कि खुद मर जाएं। मुर्सी जनजाति के लोगों ने सैकड़ों लोगों को मार डाला है। अगर कोई इनकी इजाजत के बिना इनके क्षेत्र और समुदाय की तरफ चला जाता है, तो यह लोग उसकी हत्या कर देते हैं।

वायरल: ट्रेन में सब्जी का क्रेट चढ़ाने की जल्दबाजी पड़ी भारी, पटरियों के बीच गिरा शख्स, अगले पल जो हुआ...

मुर्सी जनजाति की हिंसक व्यवहार की वजह से इथियोपिया की सरकार ने इस समुदाय संपर्क करने पर प्रतिबंध लगाया है। अगर कोई विदेशी या राष्ट्रप्रमुख सरकारी मेहमान के तौर पर इथियोपिया में आता है और मुर्सी जनजाति को देखने की इच्छा जताता है, तो सरकार उसे आर्म्ड गार्ड के सुरक्षा घेरे में लेकर जनजातीय क्षेत्र का दौरा कराती है ताकि उन पर हमला न किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed