फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Woman who hates being single buys highway billboards advertising herself in bid to find a man

Viral: डेटिंग एप पर नहीं मिला कोई लड़का, तो महिला ने हाइवे पर लगवा दिए होर्डिंग, शादी के लिए ऐसा चाहिए दूल्हा

Wed, 01 Oct 2025 05:22 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 01 Oct 2025 05:22 PM IST
सार

Viral News: सोशल मीडिया पर कई ऐसे मामले सामने आते हैं, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। अब एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया है। दरअसल, कैलिफोर्निया में सड़कों पर एक होर्डिंग लगाई गई जिसकी हर तरफ चर्चा है।

विज्ञापन
Woman who hates being single buys highway billboards advertising herself in bid to find a man
डेटिंग एप पर नहीं मिला कोई लड़का, तो महिला ने हाइवे पर लगवा दिए होर्डिंग - फोटो : marrylisa Website

विस्तार

Viral News: सोशल मीडिया पर कई ऐसे मामले सामने आते हैं, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। अब एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया है। दरअसल, कैलिफोर्निया में सड़कों पर एक होर्डिंग लगाई गई जिसकी हर तरफ चर्चा है। दरअसल, एक 42 साल की महिला ने पार्टनर की तलाश करते करते परेशान हो गई जिसके बाद उसने शहर की सड़कों पर होर्डिंग लगवाया है ताकि शादी के लिए उसके कोई लड़का मिल जाए। महिला ने मशहूर हाइवे 101 पर दर्जनों बिलबोर्ड किराए पर लिए हैं जिसपर उसने अच्छा खासा पैसा भी खर्च किया है। हाइवे से गुजरने वाले सभी यात्री शादी का यह एड देखते हैं। 

विज्ञापन


हाइवे पर होर्डिंग लगवाने वाली महिला का नाम लिसा है, जो कैलिफोर्निया की विंटेज कपड़ों की बिक्री का काम करती हैं। उन्होंने इस बारे में बात एक मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं खुद को सबके सामने ला रही हूं अगर लोगों को पता चले कि मुझे इसकी कितनी कीमत चुकानी पड़ रही है, तो वे चौंक जाएंगे। महिला ने कहा कि यह कोई कोई मजाक नहीं है, क्योंकि इसके लिए मैंने अच्छा खासा पैसा खर्च किया है, मुझे अपना पति ढूढ़ंना है। 
विज्ञापन


शादी के प्रस्ताव के होर्डिंग सांता क्लारा और सैन फ्रांसिस्को के बीच 45 किलोमीटर तक लगाए हैं। शादी के लिए अप्लाई करने के लिए बिलबोर्ड में एक वेबसाइट भी दी गई है। जहां पर जाकर लोग आवेदन कर सकते हैं। होर्डिंग का किराया बदलता रहता है। लिसा हर बिलबोर्ड के लिए अलग-अलग पैसा देती हैं, जो इस बात पर निर्भर है कि उस जगह की कितनी मांग हैं। दिन का समय क्या है और होर्डिंग कहां पर लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral Video: शख्स ने ट्रेन में सीट पाने के लिए लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो देखकर घूम जाएगा आपका दिमाग

Viral News: तीन दोस्तों की रहस्यमयी मौत, इंस्टाग्राम रील के बाद हाथ पकड़ झील में कूदे, वजह तलाश रही पुलिस

डेटिंग ऐप्स पर नहीं मिला लड़का

 दरअसल, अप्रैल में लिसा का रिश्ता टूट गया, जिसके बाद उन्होंने कई डेटिंग ऐप पर कोशिश की। हालांकि, शादी के लिए उन्हें लड़का नहीं मिला। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लिसा को होर्डिंग के जरिए शादी करने पर कोई परेशानी नहीं है। वह चाहती है उसका साथी 35 से 45 साल का हो, धार्मिक और राजनीतिक मान्यताओं में मेल खाता हो और स्वस्थ जीवन शैली अपनाता हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed