{"_id":"6a410b69c9ddbeffbb04a0ce","slug":"woman-was-drowing-with-fatal-waves-in-digha-beach-of-west-bengal-but-rescued-with-human-chain-2026-06-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral: समंदर की उफनती लहरों में फंस गई महिला, फिर लोगों ने ऐसे बचाई जान, वीडियो देखकर करेंगे तारीफ","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral: समंदर की उफनती लहरों में फंस गई महिला, फिर लोगों ने ऐसे बचाई जान, वीडियो देखकर करेंगे तारीफ
Sun, 28 Jun 2026 05:24 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Sun, 28 Jun 2026 05:24 PM IST
सार
Viral Video: सोशल मीडिया पश्चिम बंगाल के दीघा बीच का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि समुद्र की लहरों के बीच एक महिला फंस जाती है। इसके बाद जो होता है, वो रोंगटे खड़े करने वाला है।
विज्ञापन
समंदर की उफनती लहरों में फंस गई महिला, फिर लोगों ने ऐसे बचाई जान
- फोटो : instagram
विस्तार
Viral Video: पश्चिम बंगाल के दीघा से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिखता है कि एकता में कितनी ताकत है। अगर हम सभी मिलकर किसी काम को करें, तो आसानी पूरा कर सकते हैं। इस वीडियो की सोशल मीडिया खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक महिला के रेस्क्यू में पूरा परिवार लगा हुआ है। इस दौरान कुछ भी हो सकता है, लकिन वहीं हुआ है। क्योंकि लोगों ने एक दूसरे का साथ दिया और कई लोगों की जानें बच गई। दीघा का बीच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर किया गया है। इसमें दिख रहा है कि एक पूरा परिवार दीघा बीच पर मस्ती कर रहा है। लेकिन तब ही लहरें रौद्र रूप दिखाती हैं। इतनी कि लोगों के जान पर बन आती है। परिवार के लोग एक दूसरे की मदद करते हैं और सुरक्षित जगह आ जाते हैं। लेकिन एक महिला नहीं उठ पाती है। यह वो समय था जब मस्ती पूरी तरह से जानलेवा साबित हो जाती है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
Shared post on
Monsoon India: क्यों नहीं हो रही है बारिश? भारत में टूटा 146 साल का रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने बताईं ये पांच वजहें
लोगों ने महिला को उठाने की कोशिश की, लेकिन लहरें लोगों को डरा रही थीं। अन्य लोग भी उनके साथ पानी में बहे जा रहे थे। फिर सभी ने मिलकर ह्यूमन चेन बना ली। ऐसी चेन जो जान बचाने के लिए ताकत बन गई। इस दौरान सिर्फ वही महिला अपने स्थान से उठ नहीं पा रही थी। लेकिन आखिरकार ह्यूमन चेन की सहायता से महिला अपनी जगह से उठ पाती है।
Zara Hatke: क्यों अरब देशों में ऊंटों को खिलाया जाता है जिंदा सांप? वजह जानकर उड़ जाएंगे होश
दरअसल महिला का वजन ज्यादा था, जिसकी वजह उठ नहीं पा रही रही थी। सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं, तो कुछ लोगों ने उनके प्रति सहानुभूति जताई है।