फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Woman Tourist Crushed To Death After Getting Trapped During Fight Between Two Elephants In Kodagu Karnataka

Viral: दो हाथियों के बीच हुई भयानक लड़ाई, दर्दनाक हादसे में महिला की मौत, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो

Mon, 18 May 2026 07:31 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Mon, 18 May 2026 07:31 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर दो हाथियों की भयाक लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है। यह कर्नाटक के कोडागु जिले में स्थित डुबारे एलीफेंट कैंप है। इस लड़ाई की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Woman Tourist Crushed To Death After Getting Trapped During Fight Between Two Elephants In Kodagu Karnataka
दो हाथियों के बीच हुई भयानक लड़ाई, दर्दनाक हादसे में महिला की मौत, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो - फोटो : एक्स/@coolfunnytshirt

विस्तार

Viral: सोशल मीडिया पर दिल दहला देने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो कर्नाटक के कोडागु जिले में स्थित डुबारे एलीफेंट कैंप में हुए दर्दनाक हादसे का है। यहां पर दो हाथियों के बीच भीषण लड़ाई हो गई। इस लड़ाई में तमिलनाडु की 33 वर्षीय महिला पर्यटक की जान चली गई। सोशल मीडिया पर इस दर्दनाक हादसे का खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है।  

विज्ञापन


कैंप में महिला हाथियों के नहाने के दौरान मौजूद थी। इसी दौरान कैंप में मौजूद अचानक दो हाथी आपस में लड़ाई करने लगते हैं और महिला उनकी चपेट में आ जाती है। जानकारी के मुताबिक, हाथी कंचन और मार्थंडा को नहलाया जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों हाथी के बीच भयानक लड़ाई हो रही है और दोनों एक दूसरे की जान लेने पड़े अड़े हैं। 
विज्ञापन


सरकारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, महावतों ने हाथियों पर काबू करने की कोशिश की, लेकिन तेजी से स्थिति बिगड़ गई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो हाथी भयानक तरीके से लड़ रहे हैं। महिला का पति गोद में अपने बच्चे को लेकर पत्नी को बचाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




El Nino: क्या आएगा 1877 वाला प्रलय? जब भीषण गर्मी और सूखा ने मचाई थी भयानक तबाही, दुनिया पर अल नीनो का खतरा

बताया जा रहा है कि हाथी मार्थंडा पर हाथी कंचन ने हमला कर दिया। इसके बाद मार्थंडा नीचे गिर पड़ा। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई और महिला पर्यटक हाथियों के बीच फंस गई और बुरी तरह कुचल गई। इस दर्दनाक हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने तुरंत स्थिति को संभालने की कोशिश की। 

Viral Video: क्या टंकी में जामुन की लकड़ी डालने से पानी नहीं होता है खराब? सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

वन मंत्री ने जताया दुख

राज्य के वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने महिला की मौत पर दुख जताया और घटना को बेहद दुखद बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed