{"_id":"680784fd7f42bcd9f00efa2f","slug":"woman-has-lots-of-money-video-goes-viral-2025-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: जब महिला ने कट्टा भर पैसे निकाले बाहर, वीडियो देख आप हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: जब महिला ने कट्टा भर पैसे निकाले बाहर, वीडियो देख आप हो जाएंगे हैरान
Tue, 22 Apr 2025 05:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 22 Apr 2025 05:31 PM IST
सार
Currency Viral Video: इन दिनों एक महिला का वीडियो काफी देखा जा रहा है जिसमें उसने अपने बेडरूम में इतने पैसे दिखा दिए कि लोग हैरान रह गए।
विज्ञापन
महिला ने दिखाए इतने पैसे, लोग रह गए हैरान।
- फोटो : Instagram/raja.mitra.98
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Woman Money Viral Video: लगभग हर कोई चाहता है कि उसके पास इतने पैसे हो कि उसे कभी आर्थिक संकट से न जूझना पड़े और न ही उसके कोई काम अटके। इसके लिए लोग अपनी कमाई में से खर्चों के अलावा बचत भी करते हैं। बावजूद इसके आज की महंगाई वाले दौर में बचत हो पाना बेहद मुश्किल नजर आता है।
विज्ञापन
ऐसे में सोचिए कि कोई आपके सामने 500 रुपये की गड्ढियां हीं गड्ढियां रख दे तो आप क्या कहेंगे? दरअसल, सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने बेट पर कट्टा भर पैसे उड़ेल देती है। तो चलिए देखते हैं या वीडियो और जानते हैं इसके बारे में...
विज्ञापन
वीडियो में जानिए क्या है?
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो काफी देखा जा रहा है। बात इस वीडियो की करें तो इसमें एक महिला है जो अपने कमरे में बेट पर बैठी है। इस महिला के हाथ पर एक पीले रंग का कट्टा है। ये कट्टा लगभग पूरा भरा है।
विज्ञापन
इसके बाद ये महिला इस कट्टे को खोलती है और फिर पूरे कट्टे को बेड के ऊपर फैला देती है। इसके बाद इस कट्टे में से ढेर सारे पैसे निकलते हैं, मतलब 500 रुपये के नोटों की गड्डी ही गड्ढी इस कट्टे में से निकलती है।
8 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा वीडियो
इस महिला का पैसे निकालते हुए वाला वीडियो काफी वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 8 मिलियन से भी अधिक बार देखा जा चुका है। यही नहीं, 2 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है।
कमेंट कर लोग ले रहे मजे
एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया कि अब से तो राशन की जगह कैश ही मंगवाएंगे। जबकि, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि क्या महिला कोई बिजनेस टायकून है।
वहीं, एक यूजर ने लिखा कि दीवार पर प्लास्टर तक नहीं करवा सकी। जबकि, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसे ही बच्चे घर में रेड पड़वा देते हैं।
यहां देखिए पैसों वाला वीडियो:-
View this post on Instagram