फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Woman finds missing husband on Tik Tok video after 3 years in TamilNadu

तीन साल पहले 'लापता' हो गया था पति, टिक टॉक ने पत्नी से ऐसे मिलाया

Thu, 04 Jul 2019 09:53 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 04 Jul 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
Woman finds missing husband on Tik Tok video after 3 years in TamilNadu
Tik Tok - फोटो : Social media

हाल के दिनों में टिक-टॉक की लोगों ने जमकर आलोचना की है, लेकिन अब इससे जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। तमिलनाडु में रहने वाला एक शख्स तीन साल पहले अचानक 'लापता' हो गया था, लेकिन टिक-टॉक ने उसे पत्नी और बच्चों से फिर मिला दिया। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरेश नाम का शख्स साल 2016 में अपनी पत्नी जया और दो बच्चों को छोड़कर घर से चला गया था। उसकी पत्नी और रिश्तेदारों ने उसे हर संभव जगह पर ढूंढा, लेकिन वो नहीं मिला, जिसके बाद उसकी पत्नी ने थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज करा दिया। लेकिन पुलिस भी सुरेश को ढूंढने में नाकाम रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में जया के एक रिश्तेदार ने उसे टिक-टॉक का एक वीडियो दिखाया, जिसमें दिख रहा शख्स उसके पति की तरह था। बाद में जया ने इस बात की पुष्टि की कि वह शख्स उसका पति ही है। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने भी काफी खोजबीन की और आखिरकार उसके पति को ढूंढ निकाला। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह होसुर में एक ट्रैक्टर कंपनी में काम कर रहा था। टिक-टॉक के वीडियो में वह एक ट्रांसजेंडर महिला के साथ दिख रहा था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसके महिला के साथ संबंध थे। हालांकि पुलिस ने सुरेश को समझा-बुझाकर पत्नी जया के साथ घर भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed