{"_id":"5e5ce94d8ebc3eeb2e2f62cc","slug":"woman-dumped-by-fiance-for-obesity-becomes-miss-great-britain-2020-jen-atkin","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोटापे की वजह से मंगेतर ने छोड़ा, 46 किलो वजन घटाकर बनी 'मिस ग्रेट ब्रिटेन 2020'","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
मोटापे की वजह से मंगेतर ने छोड़ा, 46 किलो वजन घटाकर बनी 'मिस ग्रेट ब्रिटेन 2020'
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 02 Mar 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
'मिस ग्रेट ब्रिटेन 2020' जेन एट्किन
- फोटो : Instagram/Jen Atkin
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्सर लोगों को मोटापे की वजह से कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ब्रिटेन की रहने वाली जेन एट्किन भी उन्ही में से एक थीं, जिनको मोटापे की वजह से उनके मंगेतर ने भी छोड़ दिया था। लेकिन जेन इससे टूटीं नहीं बल्कि इससे उन्हें प्रेरणा मिली और आज वो 'मिस ग्रेट ब्रिटेन 2020' हैं।
2 of 5
'मिस ग्रेट ब्रिटेन 2020' जेन एट्किन
- फोटो : Instagram/Jen Atkin
मी़डिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो साल पहले जेन का वजन 109 किलो था, लेकिन मंगेतर के छोड़ने के बाद उन्होंने जिम ज्वाइन किया और खूब मेहनत की। साथ ही उन्होंने अपनी डाइट को भी कंट्रोल किया। दो साल में ही उन्होंने करीब 46 किलो वजन घटा लिया। मंगेतर के अलावा जेन को वजन घटाने के लिए एक और जिस चीज ने प्रेरित किया, वह थी उनकी पसंदीदा ड्रेस, जो उन्हें फिट नहीं आ रही थी।
3 of 5
'मिस ग्रेट ब्रिटेन 2020' जेन एट्किन
- फोटो : Instagram/Jen Atkin
26 वर्षीय जेन ने वजन घटाने के बाद 'मिस ग्रेट ब्रिटेन 2020' प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और खिताब अपने नाम कर लिया। वह कहती हैं कि उन्हें खुद भी विश्वास नहीं हो रहा है कि वह ये प्रतियोगिता जीत चुकी हैं। हालांकि इससे पहले साल 2017 में जेन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंची थीं, जबकि 2018 में रनरअप रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'मिस ग्रेट ब्रिटेन 2020' जेन एट्किन
- फोटो : Instagram/Jen Atkin
जेन लिनकोलनशायर के अलकेबी शहर की रहने वाली हैं। वह कहती हैं कि वो हफ्ते में पांच बार जिम जाती हैं। यह उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। वह अभी भी अपनी पसंद की चीजें खूब खाती हैं, लेकिन इसके साथ ही वो इस बात का भी ध्यान रखती हैं कि वो कौन सी चीज ज्यादा खाती हैं और बाद में उसपर कंट्रोल करती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
'मिस ग्रेट ब्रिटेन 2020' जेन एट्किन
- फोटो : Instagram/Jen Atkin
जेन सोशल मीडिया का भी भरपूर इस्तेमाल करती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके पांच हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। वहां उन्होंने वो सभी तस्वीरें डाल रखी हैं, जो उनकी जिंदगी के बदलाव से जुड़ी हैं। जेनिफर ने इस बात को साबित कर दिया है कि अगर कुछ करने की ठान ली जाए तो कोई भी चीज नामुमकिन नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।