{"_id":"6a43d4096f13e9b0ff015501","slug":"woman-dies-after-alligator-bites-off-her-arm-in-florida-river-viral-news-in-hindi-2026-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral: नदी में नहाने गई लड़की को खा रहा था मगरमच्छ और बॉयफ्रेंड करता रहा ये काम, फिर जो हुआ जान कांप जाएगी रूह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral: नदी में नहाने गई लड़की को खा रहा था मगरमच्छ और बॉयफ्रेंड करता रहा ये काम, फिर जो हुआ जान कांप जाएगी रूह
Wed, 01 Jul 2026 12:01 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:01 PM IST
सार
Viral: अमेरिका के फ्लोरिया से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। इसके बारे में जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। यहां पर नदी में नहाने गई लड़की पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
नदी में नहाने गई लड़की को खा रहा था मगरमच्छ और बॉयफ्रेंड करता रहा ये काम
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral: अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य से एक बेहद रूह को कंपा देने वाली खबर सामने आई है। ऑरलैंडो के पास इकॉनलॉकहैची नदी के किनारे जंगल में बह रही नदी में सबकुछ सामान्य था। धूप और गर्मी से राहत पाने के लिए एक कपल और उनके दोस्त पानी में चले गए। पानी सिर्फ तीन गहरा था, जिसके कारण किसी को अंदाजा नहीं था कुछ ही पल में खौफनाक घटना होने वाली है, जो पूरे जीवन याद रहेगी।
विज्ञापन
आखिय ऐसा क्या हुआ?
पानी में अचानक लगभग 13 फीट लंबा एक विशाल मगरमच्छ पानी से बाहर आया और 31 साल की महिला पर टूट पड़ा। उसने महिला के दोनों हाथों को अपने जबड़े में दबा लिया है। दर्द से महिला चीखने लगी, जबकि उसका प्रेमी पूरी ताकत से मगरमच्छ के मुंह से प्रेमिका को छुड़ा रहा था। लकिन उसे सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह पूरा मामला 28 जून का है। महिला अपने बॉयफ्रेंड और सबसे अच्छी दोस्त के साथ ट्रैकिंग पर गई हुई थी। लंबी पैदल यात्रा के बाद तीनों नदी में बैठकर आराम कर रहे थे। तभी अचानक मगरमच्छ ने हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मगरमच्छ ने महिला के दोनों हाथों को जबड़ों में दबोचा हुआ था और बॉयफ्रेंड उसे छुड़ाने के लिए मगरमच्छ से लड़ गया। वह महिला के हाथ को लगातार खींचने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
Video: लड़की ने रोपाई छोड़कर खेत में किया शानदार डांस, भोजपुरी गाने पर लगाए ठुमके, वीडियो ने जीता लोगों का दिल
इसके बाद डरकर उसकी दोस्त ने इमरजेंसी नंबर पर फोन भी किया। इसके बाद लड़की का बॉयफ्रेंड और उसकी दोस्त किसी तरह उसे उठाकर सड़क की तरफ लेकर गए कि रेस्क्यू टीम तक जल्दी पहुंच सकें, लेकिन तब तक दे हो चुकी है। अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई।
Video: शताब्दी एक्सप्रेस में बेटिकट यात्रियों से वसूली कर रहा था फर्जी TTE, फिर हो गया असली टीटीई से सामना
वन्यजीव विभाग ने पकड़े दो मगरमच्छ
दर्दनाक घटना के बाद पुलिस और वन्यजीव विभाग ने पेशेवर ट्रैपर की मदद से घटनास्थल से दो विशाल मगरमच्छों को पकड़ा। इनमें एक 13 फीट लंबा था, जबकि दूसरा 12 फीट। दोनों के डीएनए सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं, जिससे पता चल सके कि हमला किसने किया था।