Video: लड़की ने रोपाई छोड़कर खेत में किया शानदार डांस, भोजपुरी गाने पर लगाए ठुमके, वीडियो ने जीता लोगों का दिल
Viral Dance Video: सोशल मीडिया पर खेतों में डांस करती लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह लड़की खेसारी लाल के भोजपुरी गाने पर खूबसूरत डांस कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Dance Video: गांव के लोगों का जीवन सादगी और मस्ती से भरा होता है। यही लोगों के दिल को जीत लेता है। सोशल मीडिया पर अब एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आप गांव की सादगी झलक देखने को मिली है। इसमें खेत में धान की रोपाई करते-करते अचानक डांस करने लगती है। बैकग्राउंड में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का गाना बज रहा है।
लड़की का देसी अंदाज, चेहरे का एक्सप्रेशन और शानदार डांस लोगों का दिल जीत रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि खेत में कई महिलाएं और लोग धान की रोपाई कर रहे हैं। हर तरफ पानी और मिट्टी से भरा खेत नजर आ रहा है। इसी दौरान अचानक खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना बजने लगता है। गाना सुनते ही लड़की रोपाई छोड़कर डांस करने लगती है। वह खेत के बीचों-बीच मस्ती भरे अंदाज में ठुमके लगाती दिख रही है।
लड़की के चेहरे पर साफ मुस्कान नजर आ रही है और उसका पूरा अंदाज लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो की सबसे खास बात यह है कि लड़की मिट्टी से भरे खेत में पूरी एनर्जी के साथ डांस कर रही है। लड़की का देसी अंदाज लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
Viral: नदी में नहाने गई लड़की को खा रहा था मगरमच्छ और बॉयफ्रेंड करता रहा ये काम, फिर जो हुआ जान कांप जाएगी रूह
Viral Bird Nest: हीरे से भी महंगा बिकता है इस चिड़िया का घोसला, खरीदने के लिए लाखों रुपये खर्च करते हैं अमीर
Video: शताब्दी एक्सप्रेस में बेटिकट यात्रियों से वसूली कर रहा था फर्जी TTE, फिर हो गया असली टीटीई से सामना
वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जो अब वायरल हो गया है। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि एक लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। हजारों लोगों ने इसे शेयर किया है।
Viral Video: फ्लाइट की सांसें रोक देने वाली लैंडिंग वायरल, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
लड़की के आत्मविश्वास और एनर्जी की लोग तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि यह जीवन की सबसे ज्यादा खुशी। लोगों का कहना है कि काम और मेहनत के बीच ऐसी मस्ती जीवन को खूबसूरत बना देती है। एक शख्स ने लिखा है कि देसी टैलेंट किसी से कम नहीं होता। एक अन्य ने लिखा है, सबसे प्यादा देसी डांस।