शेर के सामने खड़ी होकर महिला करने लगी मस्ती, फिर हुआ कुछ ऐसा, वीडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेर को जंगल का राजा कहा जाता है और वो इसलिए क्योंकि उससे ज्यादा खतरनाक और कोई जानवर होता नहीं है। वैसे आमतौर पर शेर का नाम सुनते ही लोगों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है, उसे सामने देख लें तो पता नहीं क्या होगा। लेकिन अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक महिला ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी लोग खूब आलोचना कर रहे हैं।
दरअसल, न्यूयॉर्क के ब्रॉन्स जू (चिड़ियाघर) में एक महिला मस्ती करते हुए सीधे शेर के बाड़े में ही कूद गई और उसे चिढ़ाने लगी। हालांकि गनीमत ये रही कि शेर बस उसे देखता रहा, उसने कोई खतरनाक कदम नहीं उठाया। कुछ देर के बाद महिला बाड़े से बाहर निकल आई।
महिला की इस हरकत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो को 'रियल सोबरीनो' नाम की इंस्टाग्राम आईडी से शेयर किया गया है। वीडियो के वायरल होने के बाद कुछ लोग महिला की हरकत को बेवकूफी भरा कदम बता रहे हैं।
वहीं, ब्रॉन्स जू (चिड़ियाघर) ने इस घटना को लेकर एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि महिला ने चिड़ियाघर के नियमों का पालन नहीं किया है। इस हरकत से उसकी जान भी जा सकती थी।
View this post on Instagram
A post shared by Real Sobrino (@realsobrino) on