फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Woman arrives to fill CNG in car when salesman asks her to get down she points gun Video goes Viral

Viral Video: गाड़ी में CNG भराने पहुंची महिला, सेल्समैन ने नीचे उतरने कहा तो उसकी छाती पर तान दी बंदूक

Mon, 16 Jun 2025 03:03 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 16 Jun 2025 03:03 PM IST
सार

Viral Video: मामला उस वक्त का है जब महिला अपनी कार में गैस भरवाने पंप पर पहुंची थी। वहां तैनात सेल्समैन ने सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए महिला से गाड़ी से नीचे उतरने को कहा। इसी बात पर महिला आग बबूला हो गई और इस बात को अपने इगो पर ले लिया।

विज्ञापन
Woman arrives to fill CNG in car when salesman asks her to get down she points gun Video goes Viral
महिला ने तानी बंदूक - फोटो : एक्स@hardoipolice

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना बिलग्राम थाना क्षेत्र की है, जहां एक महिला ने सीएनजी पंप पर मामूली सी बहस के बाद सेल्समैन पर लाइसेंसी रिवॉल्वर तान दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और अब इसका वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मामला उस वक्त का है जब महिला अपनी कार में गैस भरवाने पंप पर पहुंची थी। वहां तैनात सेल्समैन ने सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए महिला से गाड़ी से नीचे उतरने को कहा। इसी बात पर महिला आग बबूला हो गई और इस बात को अपने इगो पर ले लिया। गुस्से में उसने पर्स से अपनी रिवॉल्वर निकाली और सीधे सेल्समैन की तरफ तान दी।
विज्ञापन




महिला ने सेल्समैन पर तानी रिवॉल्वर
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि पंप पर पहले से कुछ बहस चल रही थी। तभी महिला पीछे से आती है और बिना कोई देर किए रिवॉल्वर निकालकर सेल्समैन की छाती की ओर कर देती है। पास खड़ा एक शख्स तुरंत हस्तक्षेप करता है और महिला को शांत करने की कोशिश करता है, लेकिन महिला धमकी देती हुई मौके से चली जाती है।


लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
इस वीडियो के सामने आने के बाद हर तरफ से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। सोशल मीडिया पर लोग महिला के इस व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वीडियो को देखकर लोग यह सवाल भी उठा रहे हैं कि क्या कोई मामूली कहासुनी में हथियार निकाल सकता है? हरदोई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की है। महिला अरीबा खां, हुस्नबानो और एहसान खां के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। साथ ही महिला की लाइसेंसी रिवॉल्वर भी जब्त कर ली गई है।

पुलिस ने जारी किया प्रेस नोट
हरदोई पुलिस ने इस घटना से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए एक प्रेस नोट भी जारी किया है, जिसमें की गई कार्रवाई का ब्योरा दिया गया है। यूजर्स पुलिस की कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि गुस्से और अहंकार में लोग कैसे अपनी सीमाएं लांघ जाते हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी है कि ऐसे मामलों में सख्ती से निपटा जाए ताकि गलत मिसाल न बने।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed