{"_id":"68a44470b9842ca7df02b09b","slug":"when-the-snake-charmer-played-the-flute-the-cobra-came-out-but-then-it-crawled-away-into-the-drain-video-viral-2025-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: सपेरे ने बजाया बीन तो बाहर आया कोबरा, लेकिन फिर नाले में रेंगते हुए भाग गया, लोगों की छूटी हंसी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: सपेरे ने बजाया बीन तो बाहर आया कोबरा, लेकिन फिर नाले में रेंगते हुए भाग गया, लोगों की छूटी हंसी
Tue, 19 Aug 2025 03:22 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 19 Aug 2025 03:22 PM IST
सार
Viral Video: क्लिप में दिखता है कि सांप पिटारे से बाहर आता है और सपेरा बीन बजाने लगता है। शुरू में तो लगता है कि सब कुछ नॉर्मल है, लेकिन अचानक ही सांप नाचने के बजाय वहां से सीधा भाग निकलता है।
विज्ञापन
बीन बजाने पर बाहर आया कोबरा
- फोटो : इंस्टाग्राम @palsjat2024
विस्तार
सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे-ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं। इन दिनों भी ऐसा ही एक मजेदार वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। वीडियो में एक सपेरा दिखाई देता है, जो अपनी बीन बजाकर सांप को काबू में करने की कोशिश करता है। आमतौर पर हम सबने फिल्मों और असल जिंदगी में यही देखा है कि बीन की आवाज सुनकर सांप फन फैलाकर खड़ा हो जाता है और सपेरे के इशारों पर झूमने लगता है। लेकिन इस बार कहानी बिल्कुल उल्टी हो गई। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
क्लिप में दिखता है कि सांप पिटारे से बाहर आता है और सपेरा बीन बजाने लगता है। शुरू में तो लगता है कि सब कुछ नॉर्मल है, लेकिन अचानक ही सांप नाचने के बजाय वहां से सीधा भाग निकलता है। सपेरा तुरंत उसके पीछे दौड़ता है, मगर सांप इतना तेज भागता है कि वह सीधा पास की नाली में घुस जाता है। सपेरे की सारी मेहनत धरी की धरी रह जाती है। आगे सांप को पकड़ने में वह सफल हुआ या नहीं, इसका कोई जिक्र वीडियो में नहीं मिलता।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
बीन बजाने पर बाहर आया कोबरा
इस अनोखे और मजेदार नजारे को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे। इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर यह वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है। खास बात यह है कि कब और कहां का यह वीडियो है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। फिर भी इसकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
एक शख्स ने लिखा, “बीन बजाने से सांप आता है सुना था पर भाग जाता है पहली बार देखा है।” दूसरे ने मजाक उड़ाते हुए कहा, “नो नोटिस पीरियड, ऐसे ही चला गया।” किसी ने इसे गांव वालों के लिए आफत बताया, तो किसी ने लिखा, “मौका देखकर फरार हुआ सांप।” वहीं, एक यूजर ने मजाकिया ढंग से कहा, “चार दिनों से भूखे नचा रहा था बीन बाजा के अब तो भागना ही था।” वीडियो पर आए ऐसे कमेंट्स इसे और भी मजेदार बना देते हैं। लोग न सिर्फ इस क्लिप को देख रहे हैं बल्कि बार-बार शेयर भी कर रहे हैं। यही वजह है कि कुछ ही समय में यह वीडियो लाखों व्यूज हासिल कर चुका है। दरअसल, यह वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल @palsjat2024 से पोस्ट किया गया है। उन्होंने इस पर कैप्शन लिखा, “भविष्य कौन देख सकता है।” यही लाइन वीडियो की थीम को भी मजाकिया अंदाज में बयान कर देती है। खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 3 लाख 37 हजार से ज्यादा लोग देख चुके थे, जबकि 7 हजार से अधिक यूजर्स ने इसे लाइक किया।