Viral Video: हाथी को सामने आते देख भी शख्स ने नहीं रोकी गाड़ी तो बौखलाए गजराज, किया जानलेवा हमला
Viral Video: ऐसी ही एक घटना देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर हुई, जहां टोल प्लाजा के पास एक जंगली हाथी ने खड़ी गाड़ियों पर हमला कर दिया। इस हमले से वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। वायरल वीडियो में हाथी को टोल लेन में खड़ी एक कार को अपनी सूंड से तोड़ते हुए देखा जा सकता है।
विस्तार
हाथी आमतौर पर शांत और सौम्य स्वभाव के होते हैं, लेकिन जब वे गुस्से में आ जाएं तो उनका रूप खतरनाक हो सकता है। जंगली इलाकों में आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं, जहां हाथी अचानक उग्र होकर हमला कर देते हैं। जिस तरह इंसान अपने क्षेत्र में किसी अजनबी को देखकर सतर्क हो जाते हैं, उसी तरह हाथी भी अपने इलाके में घुसपैठ पसंद नहीं करते। अगर वे इंसानी बस्तियों में आ जाएं तो लोग उन्हें भगाने की कोशिश करते हैं और इसके उलट, जब इंसान उनके इलाके में पहुंचते हैं तो हाथी असहज होकर आक्रामक हो सकते हैं। तेज आवाज, भीड़ या अचानक हरकत उन्हें और ज्यादा गुस्सा दिला सकती है। तो आज की इस खबर में हम आपको ऐसे ही एक वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ऐसी ही एक घटना देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर हुई, जहां टोल प्लाजा के पास एक जंगली हाथी ने खड़ी गाड़ियों पर हमला कर दिया। इस हमले से वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। वायरल वीडियो में हाथी को टोल लेन में खड़ी एक कार को अपनी सूंड से तोड़ते हुए देखा जा सकता है। ड्राइवर ने फुर्ती दिखाते हुए गाड़ी निकाल ली और सुरक्षित बच गया।
View this post on Instagram
हाथी ने खोया आपा
एक दूसरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इसमें एक हाथी जंगल से निकलकर सड़क पर आ जाता है। उसी समय एक कार वहां से गुजरती है, जिस पर हाथी हमला कर देता है। तभी एक शख्स हाथी की तरफ बढ़ता है, जिससे हाथी और गुस्से में आकर उसका पीछा करने लगता है। भागते समय वह व्यक्ति गिर जाता है और हाथी उसे कुचलकर आगे बढ़ जाता है। जानकारी के अनुसार यह वीडियो कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व का है। बताया जाता है कि उस शख्स ने हाथी की तस्वीर लेने के लिए कैमरे की फ्लैश का इस्तेमाल किया था, जिससे हाथी भड़क गया। फिलहाल उसकी हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इन घटनाओं पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपनी राय दी। एक ने लिखा, “जंगली जानवर के पास जाने की क्या जरूरत है? लोग खुद ही अपनी जान जोखिम में डालते हैं।” दूसरे ने कमेंट किया, “वाहन चालकों की जल्दबाजी ही हाथी को उकसाने का कारण बनी।” इन दोनों हादसों से यह स्पष्ट है कि जंगली जानवरों से दूरी बनाए रखना ही सबसे सुरक्षित ऑप्शन है क्योंकि उनके अगले कदम का अंदाजा लगाना मुश्किल है।