फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   When LPG gas leaked in the kitchen woman ran away from the house when she came back there was a loud explosion

Viral Video: किचन में लीक हुआ LPG गैस तो घर से भागी महिला, फिर आई वापस तो हुआ तेज धमाका, फैली हर तरफ आग

Mon, 23 Jun 2025 10:25 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 23 Jun 2025 10:25 AM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दिखता है कि गैस सिलेंडर से लीकेज शुरू हो जाती है और गैस पूरे घर में फैल जाती है। थोड़ी ही देर में जब एक चिंगारी लगती है तो घर में तेज धमाका होता है।

विज्ञापन
When LPG gas leaked in the kitchen woman ran away from the house when she came back there was a loud explosion
घर में गैस से हुआ धमाका - फोटो : इंस्टाग्राम @firefort2024

विस्तार

रसोई में इस्तेमाल होने वाले एलपीजी सिलेंडर को लेकर हमेशा सावधानी बरतनी चाहिए। सिलेंडर को बिना जांचे इस्तेमाल करना भारी पड़ सकता है क्योंकि कभी-कभी छोटी सी गलती बहुत बड़े हादसे का रूप ले लेती है। इसी से जुड़ी एक घटना का वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक घर में गैस लीक होने से बड़ा विस्फोट होते देखा गया है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दिखता है कि गैस सिलेंडर से लीकेज शुरू हो जाती है और गैस पूरे घर में फैल जाती है। थोड़ी ही देर में जब एक चिंगारी लगती है तो घर में तेज धमाका होता है। शुक्र है कि घर के सभी खिड़की-दरवाजे खुले थे, जिससे गैस का एक हिस्सा बाहर निकल सका और जान-माल का बड़ा नुकसान टल गया।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Fire Fort Services (@firefort2024)

विज्ञापन
विज्ञापन



सीसीटीवी फुटेज देख दहला लोगों का दिल
सीसीटीवी फुटेज की शुरुआत में एक महिला सिलेंडर की पाइप से लीक हो रही गैस को रोकने का प्रयास करती नजर आती है। लेकिन जब प्रेशर बहुत अधिक हो जाता है तो वह डर के मारे घर छोड़कर बाहर भाग जाती है। करीब तीन मिनट की इस वीडियो क्लिप में शुरुआती 2 मिनट 20 सेकंड तक गैस पाइप से बाहर निकलती रहती है और घर में हर तरफ फैल जाती है। इसके बाद महिला दूसरे व्यक्ति के साथ दोबारा घर के अंदर आती है। जैसे ही वे सिलेंडर के पास पहुंचते हैं, तभी किचन से अचानक आग की तेज लपटें उठती हैं और जबरदस्त धमाका होता है। दोनों घबराकर अलग-अलग रास्तों से घर से बाहर भागते हैं।

घर में हुआ तेज धमाका
धमाके के बाद घर में आग भी लग जाती है। गनीमत रही कि खिड़कियां और दरवाजे खुले थे, जिससे अधिक गैस बाहर निकल गई और धमाके का असर कुछ हद तक कम हो गया। फिर भी घर के अंदरूनी हिस्से को नुकसान पहुंचा है। इस खतरनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। X पर @gharkekalesh ने इसे @Satyamraj_in के हवाले से पोस्ट किया है। पोस्ट में लिखा गया, “सौभाग्य से खिड़कियां और दरवाजे खुले थे, जिससे धमाका कम हुआ।”


लोगों ने दी यह सलाह
अब तक इस वीडियो को 1.25 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है, 54 हजार से अधिक लाइक्स और 1 हजार से ज्यादा कमेंट्स मिल चुके हैं। वीडियो को Instagram और Reddit जैसे कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी शेयर किया गया है। Instagram पर इसे @firefort2024 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया, जिसमें कैप्शन में लिखा है, “ऐसी परिस्थिति में तुरंत सिलेंडर की नॉब बंद करें और हमेशा गैस कनेक्शन को जांचते रहें। लीक डिटेक्टर और सुरक्षा उपकरण जरूर लगाएं क्योंकि एक गलती भी जानलेवा हो सकती है।”

वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
कमेंट सेक्शन में लोग इस हादसे पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने सलाह दी कि ऐसे समय में सिलेंडर को घसीटने के बजाय सीधे बाहर फेंक देना चाहिए। एक यूजर ने यह सवाल उठाया कि जब गैस पूरे घर में भर चुकी थी तो आग सबसे पहले रसोई में कैसे लगी? कुछ लोग X के एआई फीचर से ऐसे मामलों में सुरक्षा उपाय पूछते भी नजर आए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed