फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   When a girl from office said baby wife got angry at husband threw him out of the house Video goes Viral

Viral Video: ऑफिस की लड़की ने कहा बेबी तो पति पर फूटा पत्नी का गुस्सा, आधी रात को कर दिया घर से बाहर

Wed, 04 Jun 2025 01:25 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 04 Jun 2025 01:25 PM IST
सार

Viral Video: इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि पत्नी बेहद नाराज है और गुस्से में अपने पति को घर से निकल जाने को कह रही है। पति कुछ भी कहकर खुद को सही साबित करने की कोशिश करता है, लेकिन पत्नी उसकी एक नहीं सुनती।

विज्ञापन
When a girl from office said baby wife got angry at husband threw him out of the house Video goes Viral
पति-पत्नी का हुआ भयंकर झगड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @tiagong_sg

विस्तार

पति-पत्नी के रिश्ते में कहासुनी होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन सिंगापुर में घटित एक मामला इन दिनों इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। इस वाकये में एक महिला ने अपने पति को सिर्फ इसलिए घर से बाहर निकाल दिया क्योंकि उसकी महिला सहकर्मी ने उसे फोन पर बेबी कह दिया था। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वायरल वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि पत्नी बेहद नाराज है और गुस्से में अपने पति को घर से निकल जाने को कह रही है। पति कुछ भी कहकर खुद को सही साबित करने की कोशिश करता है, लेकिन पत्नी उसकी एक नहीं सुनती। वजह सिर्फ इतनी थी कि एक महिला कलीग ने फोन कॉल पर उसके पति को हाय बेबी कहा था। पत्नी को यह बात इतनी बुरी लगी कि उसने तुरंत पति को घर छोड़ने का फरमान सुना दिया। वीडियो में पति यह कहता नजर आता है कि उसकी महिला सहकर्मी सभी को इसी तरह बुलाती है और यह एक आम ऑफिस का तरीका है। लेकिन पत्नी को उसकी बात पर विश्वास नहीं होता।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tiagong (@tiagong_sg)




गुस्से में पति का सामान फेंक देती है पत्नी
इसके बाद पत्नी और भी गुस्से में आ जाती है और बालकनी से गद्दा और तकिया नीचे फेंक देती है। वह चिल्लाते हुए कहती है, "अब मेरी आंखों से दूर हो जाओ।" आखिरकार पति बिना कुछ बोले अपना सामान उठाता है और घर छोड़कर चला जाता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गईं। किसी ने इस घटना को ओवर रिएक्ट बताया तो कुछ लोगों ने पत्नी की भावनाओं को सही माना। कई यूजर्स ने इसे आपसी विश्वास की कमी का उदाहरण बताया, जबकि कुछ लोग इस पर मजाकिया करते करते नजर आए, जैसे कि "अब बेबी बोलना भी रिस्की हो गया है।"

दो गुटों में बंटे सोशल मीडिया यूजर्स
इस मुद्दे ने ऑफिस में इनफॉर्मल बातचीत और रिश्तों में बातचीत की सीमाओं को लेकर चर्चा को जन्म दे दिया है। कुछ लोगों का मानना है कि यह सिर्फ एक प्रोफेशनल अंदाज था, जिसे पत्नी ने गलत समझ लिया। वहीं कुछ ने कहा कि अगर रिश्ते में भरोसा न हो तो छोटी बातें भी बड़ी बन जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed