{"_id":"6a82fef5130e202c060598b2","slug":"what-is-the-difference-between-snake-and-naag-cobra-nag-panchami-2026-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saanp and Naag: सांप और नाग में क्या होता है अंतर? जानकर आप हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Saanp and Naag: सांप और नाग में क्या होता है अंतर? जानकर आप हो जाएंगे हैरान
Mon, 17 Aug 2026 06:00 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Mon, 17 Aug 2026 06:00 PM IST
सार
Saanp and Naag: भारत में सांप की सैकड़ों प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें कई बेहद जहरीले होते हैं। इनमें नाग का विशेष महत्व है। कई लोग नाग और सांप को एक ही मानते हैं।
विज्ञापन
सांप और नाग में क्या होता है अंतर? जानकर आप हो जाएंगे हैरान
- फोटो : AI
विस्तार
saanp and naag mein antar: देशभर में नाग पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में नाग पंचमी का त्योहार नाग देवताओं की उपासना और उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का अत्यंत पावन अवसर होता है। लेकिन क्या जानते हैं कि नाग और सांप में क्या अंतर होता है? कई लोग सांप और नाग को एक ही मानते हैं। जीव विज्ञान और वन्यजीव विशेषज्ञों के मुताबिर, हर नाग एक सांप है, लेकिन हर सांप नाग नहीं है। भारत में सांप की सैकड़ों प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें कुछ ही प्रजातियां नाग की श्रेणी की हैं। बारिश के मौसम में अक्सर सांप या कोबरा दिखाई देते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर सांप और नाग में क्या अंतर है?
विज्ञापन
सांप सरिसृप रेप्टाइल्स वर्ग का एक समूह हैं। इसमें बिना जहर वाले जगर, धामन से लेकर अत्यधिक जहरीले जैसे नाग, करैत, रसेल वाइपर सांप शामिल हैं। नाग सांपों के इलापिडे परिवार की नाजा प्रजाति का एक खास जहरीला सांप है। नाग को अंग्रेजी में कोबरा कहा जाता है। नाग सांपों के ही बड़े परिवार का खास और बेहद जहरीला सदस्य है।
विज्ञापन
नाग की सबसे बड़ी और साफ पहचान उसका फन है। नाग खतरा महसूस करता है, तो वो अपने शरीर के आगे के भाग को ऊपर उठाकर गर्दन की पसलियों को फैला लेता है जिससे चौड़ा फन बनता है। कोबरा और किंग कोबरा के फन होता है। अधिकतर सामान्य सांपों के पास फन नहीं होता है।
विज्ञापन
Cobra Video: प्लास्टिक के डिब्बे से जहरीला कोबरा पकड़ रहा था शख्स, तरीका देखकर लोग हैरान, वीडियो हुआ वायरल
भारतीय नाग के फन के पीछे की तरफ चश्मे या U आकार का एक खास सफेद निशान बना रहता है। नागराज के फन पर V आकार की धारियां बनी होती हैं। नाग का सिर फन के साथ चपटा और चौड़ा होता है, तो वहीं ज्यादातर सांपों का सिर पतला, गोल या बेलनाकार होता है।
Egypt Lost City: मिल गया मिस्र का हजारों साल पहले खोया शहर, पुरातत्वविदों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
नाग खतरा महसूस होने पर अपनी कुल लंबाई का एक-तिहाई भाग हवा में ऊपर उठा लेता है और जोर-जोर से फूं-फूं की फुफकार छोड़ता है। भारतीय नाग अक्सर काले, गहरे भूरे या पीले-गहरे रंग के होते हैं। नाग के पेट का निचला हिस्सा सफेद या हल्का पीला होता है।