{"_id":"5e737d708ebc3e72c16a878e","slug":"weird-villages-which-are-famous-all-over-the-world-for-interesting-reasons","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वो पांच गांव, जो अजीबोगरीब कारणों से पूरी दुनिया में हैं मशहूर","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
वो पांच गांव, जो अजीबोगरीब कारणों से पूरी दुनिया में हैं मशहूर
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 20 Mar 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया में ऐसे बहुत से गांव हैं, जो किसी न किसी वजह से मशहूर हैं। कोई अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है तो कोई साफ-सफाई के लिए, लेकिन आज हम जिन गांवों के बारे में बताने जा रहे हैं, वो खूबसूरती के साथ-साथ अजीबोगरीब वजहों से भी दुनियाभर में मशहूर हैं। इन गांवों के बारे में जब आप जानेंगे तो हैरान हुए बिना नहीं रहेंगे।
2 of 6
चीन का कुंग फू गांव
- फोटो : Social media
चीन के तिआंझु में एक गांव है, जिसे 'कुंग-फू विलेज' के नाम से जाना जाता है। यहां के लोग अपने हुनर की वजह से दुनियाभर में मशहूर हैं। इस गांव में शायद ही ऐसा कोई होगा, जिसे कुंग-फू न आता हो। दुनियाभर से लोग इस गांव में आते हैं और यहां के लोगों से मिलते हैं और जिन्हें कुंग-फू सीखना होता है, वो सीखते भी हैं।
3 of 6
होकसे गांव के लोग
- फोटो : Social media
नेपाल का होकसे गांव 'एक किडनी वाले गांव' के नाम से मशहूर है। यहां का लगभग हर व्यक्ति एक किडनी के सहारे ही जिंदा है। लोगों ने अपनी एक किडनी निकलवा कर बेच दी है। कहते हैं कि उन्हें मानव अंगों की तस्करी करने वालों ने पैसों का लालच दिया था और कहा था कि किडनी फिर से उग आएगी। यही वजह है कि इस गांव का नाम ही किडनी वैली' पड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
इटली का विगानेला गांव
- फोटो : Social media
इटली अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यही का एक गांव है विगानेला, जो मिलान शहर की एक गहरी घाटी के नीचे स्थित है। यह गांव पूरी तरह से घाटियों से घिरा हुआ है और इतनी गहराई में बसा हुआ है कि यहां सर्दियों में लगभग तीन महीने तक सूरज की रोशनी बिल्कुल भी नहीं पहुंचती। इसलिए गांव के ही कुछ इंजीनियरों और वास्तुकारों ने मिलकर एक बड़ा सा आईना बनाया है, जिससे रिफ्लेक्ट (प्रतिबिंबित) होकर धूप की किरणें गांव में पहुंच जाती हैं और पूरे गांव को सूरज की रोशनी मिल जाती है। इस वजह से लोग कहते हैं कि इस गांव का अपना अलग ही सूरज है।
विज्ञापन
5 of 6
स्पेन का नीला गांव
- फोटो : Social media
स्पेन में जुजकार नाम का एक गांव है, जो पूरा का पूरा नीला है, यानी यहां हर किसी का घर नीले रंग का है। कहते हैं कि साल 2011 में यहां एक थ्री-डी फिल्म के लिए कुछ लोगों ने अपने घरों को नीले रंग से रंगवा दिया। इसके बाद तो धीरे-धीरे गांव के सभी लोगों ने अपने घरों को नीला बना दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।