फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा विदेश यात्रा पर रोक के बावजूद, IPL के लिए भारत आने को तैयार डेविड वार्नर

Fri, 20 Mar 2020 10:13 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 20 Mar 2020 10:13 AM IST
विज्ञापन
Covid-19 David Warner Manager Confirms SRH Captain Will Play Ipl 2020 If It Happens
डेविड वॉर्नर

कोरोना वायरस के कारण एक तरफ जहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आयोजन को लेकर कोई भी फैसला अभी नहीं लिया जा सका है। इस लीग को 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है। वहीं, विदेशी खिलाड़ियों के इस टूर्नामेंट में खेलने को लेकर कई बातें कही जा रही हैं। यहां तक टूर्नामेंट के दौरान उन्हें आइसोलशन में रखने  की बात भी सामने आई, लेकिन कोई ठोस फैसला अभी नहीं हो पाया है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर के मैनेजर ने गुरुवार को कहा कि अगर आईपीएल का 13वां चरण आयोजित होता है तो वार्नर हिस्सा लेने की इच्छा रखते हैं, भले ही दुनिया भर में कोविड-19 महामारी का प्रकोप जारी रहे।

Covid-19 David Warner Manager Confirms SRH Captain Will Play Ipl 2020 If It Happens
डेविड वॉर्नर - फोटो : पीटीआई

वार्नर के मैनेजर जेम्स अर्सकिन ने ‘द ऐज’ से कहा है कि अगर आईपीएल का आयोजन होता है तो डेविड वॉर्नर इसमें खेलना चाहेंगे। मालूम हो कि दुनियाभर में टूर्नामेंट या तो रद्द हो रहे हैं या तो स्थगित हो रहे हैं। ऐसे में आईपीएल को भी 29 मार्च से 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है।

Covid-19 David Warner Manager Confirms SRH Captain Will Play Ipl 2020 If It Happens
ipl 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले यह कहा जा रहा था कि आईपीएल अपने पहले से तय शेड्यूल पर खाली स्टेडियम (बिना दर्शकों) में खेला जाएगा। लेकिन फ्रेंचाइियों ने बिना दर्शकों के मैच से इनकार कर दिया। इसके बाद बीसीसीआई अधिकारियों ने इस टूर्नामेंट को करीब दो सप्ताह के लिए आगे टाल देना ही बेहतर समझा। डेविड वार्नर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Covid-19 David Warner Manager Confirms SRH Captain Will Play Ipl 2020 If It Happens
स्कॉट मॉरिसन

कोरोना के खतरे को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने बुधवार को खिलाड़ियों को साफ कर दिया था कि इस माहौल में विदेश यात्रा करना सही नहीं है। ऐसे वॉर्नर का आईपीएल के लिए भारत आना अपने-आप में एक बड़ी बात है। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कोविड-19 से निपटने के लिए नागरिकों को किसी भी देश की यात्रा नहीं करने का निर्देश जारी किया। सरकार ने साफ कहा है कि यह निर्देश अगले महीने भी लागू रहेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने भी सरकार के फैसले का समर्थन किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed