{"_id":"67dae5c95bbc88b77b0e307f","slug":"we-should-bow-down-to-this-mistry-you-will-say-this-yourself-after-seeing-the-work-of-uncle-2025-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: मिस्त्री ने किया ऐसी जगह प्लास्टर, देखकर लोगों का फूटा गुस्सा, चचा का काम देखकर आप भी पकड़ लेंगे सिर","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Video: मिस्त्री ने किया ऐसी जगह प्लास्टर, देखकर लोगों का फूटा गुस्सा, चचा का काम देखकर आप भी पकड़ लेंगे सिर
Wed, 19 Mar 2025 09:12 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Wed, 19 Mar 2025 09:12 PM IST
सार
Viral Video: वीडियो में एक मिस्त्री जमीन पर प्लास्टर करते हुए दिख रहा है। लेकिन उसने ऐसी जगह पर प्लास्टर किया है, जिसने लोगों को सोच में डाल दिया है। अब लोगों का गुस्सा मिस्त्री पर फूट गया है, तो वहीं कुछ लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
विज्ञापन
मिस्त्री ने किया ऐसी जगह प्लास्टर, देखकर लोगों का फूटा गुस्सा
- फोटो : Instagram/amanraj84292
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कई बेहद हैरान करने वाले होते हैं, तो कुछ हंसाने वाले। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में एक मिस्त्री जमीन पर प्लास्टर करते हुए दिख रहा है। लेकिन उसने ऐसी जगह पर प्लास्टर किया है, जिसने लोगों को सोच में डाल दिया है। अब लोगों का गुस्सा मिस्त्री पर फूट गया है, तो वहीं कुछ लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
विज्ञापन
क्या है वायरल वीडियो में
दरअसल, वीडियो में एक मिस्त्री जमीन पर प्लास्टर करते दिख रहा है। लेकिन वह हैंडपंप वाली जगह पर प्लास्टर नहीं कर रहा है, बल्कि उसके बगल में प्लास्टर कर रहा है। यह देख शख्स पूछता है कि उधर क्या हुआ, उधर बोले थे करने के लिए। दरअसल, वो आदमी हैंडपंप वाली जगह की ही बात कर रहा था।
विज्ञापन
सवाल सुनने के बाद मिस्त्री चचा कहते हैं कि उधर पानी था ना, उधर टूट जाएगा।' चचा ने कहा कि वो हैंडपंप के नीचे प्लास्टर करते तो वो टूट जाता और उनका काम खराब नहीं होना चाहिए। इस चक्कर में उन्होंने पूरा काम ही दूसरी जगह पर कर दिया।
विज्ञापन
ISS: क्या है अंतरिक्ष स्टेशन? जहां फंसी थीं सुनीता विलियम्स, 90 मिनट में लगाता है पृथ्वी का एक चक्कर
इंस्टाग्राम पर amanraj84292 नाम के अकाउंट से वीडियो को शेयर किया गया है। वायरल वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में हंसने वाली इमोजी रिएक्ट की गई है। वायरल वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स का कहना है कि काम किधर भी हो सकता है, लेकिन खराब नहीं होना चाहिए।
Airport Security: इन लोगों की एयरपोर्ट पर नहीं होती है सुरक्षा जांच, मिलती हैं ये खास सुविधाएं
वीडियो देखने के लिए यहां करें क्लिक
एक शख्स ने लिखा है कि मिस्त्री को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं, तो 66 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।