{"_id":"68904d669882f9c60107277f","slug":"want-to-live-again-german-firm-offers-to-freeze-your-body-for-rs-2-crore-and-revive-you-later-2025-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Zara Hatke: क्या आप फिर से जीना चाहते हैं? पुनर्जन्म करवाएगी ये कंपनी, सैकड़ों लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Zara Hatke: क्या आप फिर से जीना चाहते हैं? पुनर्जन्म करवाएगी ये कंपनी, सैकड़ों लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
Mon, 04 Aug 2025 11:34 AM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:34 AM IST
सार
Zara Hatke: जर्मनी की एक स्टार्ट-अप कंपनी ने मौत को हराने का एक बहुत ही अनोखा तरीका खोजा है। कंपनी की तरफ क्रायो-प्रिजर्वेशन सर्विसेज दी जा रही है। कंपनी की तरफ वादा किया जाता है कि अगर भविष्य में जब तकनीक का विकास होगा, तो इन फ्रीज लाशों को फिर से जिंदा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
क्या आप फिर से जीना चाहते हैं? पुनर्जन्म करवाएगी ये कंपनी, सैकड़ों लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
Zara Hatke: खबरों की दुनिया में कभी-कभी ऐसी खबरें सामने आती हैं, जो बेहद हैरान करने वाली होती हैं। अब इन दिनों एक ऐसी ही खबर सामने आई है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। दरअसल, अब एक कंपनी दो करोड़ रुपये लेकर लोगों के पुनर्जन्म करवाएगी। अब आपको सुनकर यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह खबर सच है।
विज्ञापन
दरअसल, जर्मनी की एक स्टार्ट-अप कंपनी ने मौत को हराने का एक बहुत ही अनोखा तरीका खोजा है। कंपनी की तरफ क्रायो-प्रिजर्वेशन सर्विसेज दी जा रही है। कंपनी की तरफ वादा किया जाता है कि अगर भविष्य में जब तकनीक का विकास होगा, तो इन फ्रीज लाशों को फिर से जिंदा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
जर्मनी की इस कंपनी का नाम टुमारो बायो है। यह मृत शरीर (डेड बॉडी ) को फ्रीज करने के लिए करीब 1.8 करोड़ रुपये और सिर्फ ब्रेन को फ्रीज करने के लिए 67.2 लाख रुयये लेती है। इस प्रक्रिया में बॉडी को माइनस 198 डिग्री सेल्सियस तक ठंडा किया जाता है। इससे डिकंपोजीशन प्रोसेस हमेशा के लिए रुक जाती हैं। इसे बायोस्टैसिस की स्थिति कहा जाता है।
विज्ञापन
Viral Video: कोर्ट मैरिज कर घर पहुंचा लड़का, पापा ने दौड़ाते हुए खूब मारा, दुल्हन के सामने हुआ छिछालेदर
कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, उनका उदेश्य एक ऐसी दुनिया बनाना है जहां लोग चुन सकें कि वे कब तक जीना चाहते हैं। अभी तक टुमारो बायो ने 6 लोगों और 5 पालतू जानवरों का क्रायो-प्रिजर्वेशन किया है। 650 से अधिक व्यक्तियों ने इस सर्विसेज के लिए पैसे जमा किए हैं और अपने फ्रीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
Stephen Hawking: कौन सी एलियन से जुड़ी स्टीफन हॉकिंग की भविष्यवाणी होने जा रही सच? वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी
क्या है डेड बॉडी फ्रीज करने की प्रक्रिया?
किसी की मौत के तुरंत बाद कंपनी क्रायो-प्रिजर्वेशन प्रक्रिया शुरू कर देती है। इसके लिए यूरोपियन शहरों में स्पेशल एम्बुलेंस डेड बॉडी को स्विट्जरलैंड के मेन सेंटर तक ले जाती हैं। इसके बाद शरीर को एक अलग स्टील कंटेनर में लिक्विड नाइट्रोजन से भरकर माइनस 198 डिग्री सेल्सियस पर दस दिनों तक रखा जाता है, जिससे जरूरी फ्रीजिंग टेम्प्रेचर मेंटेन किया जा सके।