फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   viral video woman denied to pay cab fare after ride ends

Girl Viral Video: पैसा मांगने पर लड़की ने कैब ड्राइवर को दी धमकी, सड़क पर जमकर काटा बवाल, वीडियो हुआ वायरल

Thu, 01 Jan 2026 01:23 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 01 Jan 2026 01:23 PM IST
सार

Girl Viral Video: सोशल मीडिया पर मुंबई की सड़कों पर एक लड़की के बवाल का वीडियो हो रहा है। दरअसल, राइड पूरी होनी के बाद कैब ड्राइवर लड़की से पैसा मांगता है, लेकिन उसने पैसे देने से मना कर दिया। साथ ही कैब ड्राइवर को पुलिस बुलाने की धमकी दी। 

विज्ञापन
viral video woman denied to pay cab fare after ride ends
पैसा मांगने पर लड़की ने कैब ड्राइवर को दी धमकी, सड़क पर जमकर काटा बवाल - फोटो : X@gharkekalesh

विस्तार

Girl Viral Video: इंटरनेट पर हर दिन एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते हैं। अब इसी कड़ी में मुंबई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। इस वीडियो में एक लड़की और कैब ड्राइवर के बीच झगड़ा होता दिख रहा है। दोनों ने बीच सड़क पर ही हंगामा खड़ा कर दिया है। दोनों के बीच लड़ाई की वजह कैब किराया है। वीडियो में दिख रहा है कि लड़की कैब ड्राइवर से गुंडागर्दी कर रही है, यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। 

विज्ञापन


दावा किया जा रहा है कि लड़की कैब का किराया दिए बिना ही जा रही थी, जो 250 रुपये था। कैब ड्राइवर उस लड़की से पैसे की मांग कर रहा है, लेकिन लड़की भाग रही है। यह पूरा मामला देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का है। वीडियो में ड्राइवर उस लड़की पर आरोप लगा रहा है कि वह कैब का किराया दिए बिना भाग रही है। 
विज्ञापन


ड्राइवर ने आरोप लगाया है कि लड़की ने कैब के भीतर सिगरेट पी और शराब खरीदने के लिए गाड़ी भी रुकवाया है और उसे आधा घंटे तक इंतजार कराया और खत्म हो जाने के बाद पैसे नहीं दिए। वीडियो की शुरुआत में ड्राइवर राइड खत्म होने के बाद लड़की से किराया मांगता जिसके बाद वो ड्राइवर से जाने के लिए कहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




New Year 2026: जानें कब से शुरू हुई थी, 1 जनवरी को ही नया साल मनाने की यह प्रथा

हालांकि, ड्राइवर लगातार लड़की के पीछे आता है और अपने पैसे मांगता है। वह कहता है कि पैसे कौन देगा? इस पर लड़की उसे कहती है चल हट और आगे चलती रहती है। इस दौरान एक आदमी बीच-बचाव करने की कोशिश करता है, जिसका कोई फायदा नहीं होता है। लड़की उसे पैसे देने से साफ इंकार कर देती है।

Viral Video: लंदन की ट्रेन में समोसे बेचते भारतीय शख्स का वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- विदेश में भी देसी स्वाद

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब ड्राइवर लगातार पैसे की मांग करने लगता है और उसकी पोल खोलने लगता है तो, लड़की उल्टा उसे धमकी देते हुए कहती है कि वह पुलिस को बुला लेगी, लेकिन आखिरी में लोगों के बीच में आने के बाद लड़की पैसे देने के लिए तैयार हो जाती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के @gharkekalesh अकाउंट से वीडियो शेयर किया गया है। इस पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने कहा कि एक तो चोरी ऊपर से सीना जोरी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed