फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video pregnant woman play hanuman chalisa baby react in womb viral video fetus react on bhajan

Viral Video: गर्भवती महिला ने फोन में बजाई हनुमान चालीसा, फिर जो हुआ देखकर हो जाएंगे हैरान, वीडियो हुआ वायरल

Sun, 19 Jan 2025 02:10 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 19 Jan 2025 02:10 PM IST
सार

Viral Video: डॉक्टरों का भी मानना है कि इस बात को संगीत सुनने पर बच्चे प्रतिक्रिया देते हैं। इसके कारण गर्भनती महिलाओं का भजन सुनने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
Viral Video pregnant woman play hanuman chalisa baby react in womb viral video fetus react on bhajan
गर्भवती महिला ने फोन में बजाई हनुमान चालीसा, फिर जो हुआ देखकर हो जाएंगे हैरान - फोटो : instagram/sunraah

विस्तार

Viral Video: जब कोई महिला मां बनने वाली होती है, तो वह बेहद खुश और उत्साहित होती है। गर्भवती महिलाओं को कई तरह के उतार चढ़ावों से होकर गुजरना पड़ता है। इसलिए बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि जह महिलाएं गर्भवती हों, तो उन्हें अच्छा खाना चाहिए। इसके साथ ही अच्छी चीजें देखनी चाहिए। अच्छी किताबें पढ़ना चाहिए, अच्छे गीत सुनने चाहिए और आध्यात्म में मन लगाना चाहिए। कहा जाता है कि गर्भ में बच्चे सबकुछ सुनते हैं और समझते हैं। इनका बच्चों पर असर पड़ता है। 

विज्ञापन


डॉक्टरों का भी मानना है कि इस बात को संगीत सुनने पर बच्चे प्रतिक्रिया देते हैं। इसके कारण गर्भनती महिलाओं का भजन सुनने की सलाह दी जाती है। अब हाल ही में एक गर्भवती महिला ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें इस बात का सबूत भी देखने को मिलता है। दरअसल, महिला मोबाइल में हनुमान चालीसा चलाती है, जिसके बाद कुछ ऐसा होता है जिसे देखकर आपको यकीन नहीं होगा। 
विज्ञापन


हनुमान चालीसा बजते ही हिलने लगता है बच्चा

महिला फोन में गाना बचाती है तो बच्चा कोई हरकत नहीं करता है। लेकिन जैसे ही वह फोन में हनुमान चालीसा चलाती है, बच्चा हिलने लगता है। यह देखकर लोग हैरान हो जाते हैं और लोगों का कहना है कि बच्चा बिल्कुल ठीक रास्ते पर है। उनका कहना है कि आध्यात्म और भगवान का मार्ग ही सही होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @SunRaah नाम के अकाउंट से एक कपल का वीडियो पोस्ट किया गया है। वीडियो में महिला दिखा रही है कि कैसे बच्चा हनुमान चालीसा सुनने पर प्रतिक्रिया दे रहा है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Ajab-Gajab: चीटियों की ये हैरान करने वाली बातें नहीं जानते होंगे आप, जानकर नहीं होगा यकीन


View this post on Instagram

A post shared by SunRaah (@sunraah)



वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पहले एक फिल्म का गाना बजाती है और हनुमान चालीसा, लेकिन बच्चा हनुमान चालीसा पर प्रतिक्रिया देता है। ऐसा लग रहा जैसे बच्चा हनुमान चालीसा को समझ रहा है। मां के पेट पल रहा बच्चा हनुमान चालासी सुनते ही प्रतिक्रिया देता है। 

Planetary Parade 2025: अंतरिक्ष में होने जा रही है अद्भुत खगोलीय घटना, आसमान में एक लाइन में दिखेंगे सात ग्रह

महिला ने पहले बजाया फिल्मी गाना

वीडियो में दिख रहा है कि महिला सबसे पहले मोबाइल पर फिल्मी गाना बजाती है। महिला ने फिल्म स्त्री-2 का गाना आज की रात बजाया। इसके बाद महिला पास बैठे शख्स से पूछती है कि क्या उसे पेट में कोई हलचल हो रही है। शख्स कहता नहीं। फिर महिला हनुमान चालीसा बजाती है। जैसे ही भजन बजता है, वैसे ही पेट में हलचल दिखने लगती है। इस वीडियो को एक करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed